Logo
Aloo Paratha Recipe: सुबह के भारी नाश्ते के लिए बहुत से लोग आलू पराठा खाना पसंद करते हैं। आलू के पराठे में पनीर मिला दिया जाए तो इसका स्वाद और भी टेस्टी हो जाता है।

Aloo Paratha Recipe: आलू के पराठे का नाम सुनकर ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। गर्मागर्म पराठे के ऊपर तैरता हुआ मक्खन किसी को भी इसे खाने पर मजबूर कर सकता है। हैवी ब्रेकफास्ट के तौर पर आलू का पराठा खूब पसंद किया जाता है। बहुत से लोग लंच और डिनर में भी आलू का पराठा खाना पसंद करते हैं। आलू के पराठे में अगर पनीर को मिला दिया जाए तो इस पराठे का स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है। 

आप अगर नाश्ते में आलू का पराठा पसंद करते हैं तो इस बार सिंपल आलू पराठा बनाने के बजाय पनीर वाला आलू का पराठा बनाएं। इससे पराठे का स्वाद दोगुना हो जाएगा और घर के लोग आपकी तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे। 

आलू का पराठा बनाने के लिए सामग्री
आलू उबले - 7-8
पनीर कसा हुआ - 1 कप
आटा - 2 कप
हरी मिर्च कटी - 2-3
हरा धनिया कटा  - 3-4 टेबलस्पून
साबुत धनिया कुटा - 2 टी स्पून
अजवाइन - 1 चुटकी
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
हींग - 2 चुटकी
तेल/देसी घी - जरूरत के मुताबिक
नमक - स्वादानुसार

आलू का पराठा बनाने का तरीका
आलू का पराठा एक बेहतरीन फूड डिश है जो कि बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को पसंद आती है। पनीर वाला आलू का पराठा बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले आलू को उबालें और उसके बाद उनका छिलका उतार लें। अब एक बड़े बर्तन में आलू को डालकर उन्हें मैश करें। इसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया बारीक काटें। इसके बाद पनीर को कद्दूकस कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Jodhpuri Aloo Sabji: जोधपुरी आलू की सब्जी है लाजवाब, मेहमानों के लिए इस तरीके से बनाएं, तारीफ करते नहीं थकेंगे

अब मैश किए आलू में कसा हुआ पनीर, कुटा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरा धनिया, हरी मिर्च समेत अन्य सामग्रियों को डालकर मिक्स करें। आखिर में आलू के मसाले में स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। आलू पराठे के लिए स्टफिंग तैयार हो गई है। 

अब एक परात में आटा डालकर उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं और पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटा जब सैट हो जाए तो उसकी समान अनुपात में लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई लेकर पूरी के आकार की बेलें। इसके बीच में आलू का मसाला रखें और बेली लोई से चारों ओर से बंद कर दें। 

अब इस लोई को गोल कर हल्का सा चपटा करें और पराठा बेल लें। इस दौरान नॉनस्टिक तवा गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। तवा गर्म होने पर पराठा तवे पर डालकर कुछ देर तक सेकें। इसके बाद पराठे के किनारे पर तेल डालें और पराठा पलटें। पराठे की ऊपरी सतह पर तेल लगाएं और पराठा दोबारा पलटें। इसे तब तक सेकें जब तक दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Karonda Achar: करोंदे का खट्टा-मीठा अचार खाएंगे तो चाट लेंगे उंगलियां, इस तरीके से बनाएंगे तो मिलेंगे 4 बड़े फायदे

इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोइयों से एक-एक करते हुए सारे आलू पनीर के पराठे तैयार कर लें। स्वाद से भरपूर आलू का पराठा नाश्ते के लिए तैयार है। इसे सॉस या चटनी के साथ परोसा जा सकता है। 

5379487