Crispy Paratha Recipe: पराठा खाने का असली मजा तब ही आता है जब वह कुरकुरा और खस्ता बना हो। कुरकुरा पराठा खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। पराठा भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है और सभी घरों में इसे अक्सर बनाकर खाया जाता है। कई लोग कुरकुरा पराठा बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। 

आप भी घर के सदस्यों के लिए कुरकुरा और खस्ता पराठा बनाना चाहते हैं तो बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। आसान विधि को फॉलो कर टेस्टी पराठा तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस विधि के बारे में। 

कुरकुरा पराठा बनाने के लिए सामग्री
आटा - 250 ग्राम
तेल - 2 टेबलस्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - जरूरत के मुताबिक

कुरकुरा पराठा बनाने की विधि
खाने में अगर कुरकुरा पराठा मिल जाए तो इसका मजा ही अलग होता है। पराठा जितना क्रिस्पी और खस्ता बनता है इसका स्वाद उतना ही लज़ीज होता जाता है। कुरकुरा पराठा बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले आटे को छान लें और एक थाली में डाल दें। अब आटे में एक छोटी चम्मच तेल डालें और 2 चुटकी नमक मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: White Gravy: होटल जैसी सफेद ग्रेवी घर पर करें तैयार, 2 चीजों से आ जाता है रंग, बनाने का ये तरीका है आसान

इसके बाद आटे में थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और इसे गूंथें। आटा तब तक गूंथना है जब तक कि स्मूद और लचीला न हो जाए। इसके बाद आटे की समान अनुपात में लोइयां बनाकर अलग रख दें। इसके पहले आटे को सैट होने के लिए 10 मिनट तक कपड़े से ढककर रखें। 

अब एक लोई लें और उसे पूरी के आकार का बेलें। इसके बाद उस पर तेल लगाएं और फोल्ड करें। फोल्ड करने के बाद इस पर दोबारा तेल लगाएं और एक बार और फोल्ड करने के बाद बेल लें। आप चाहें तो तिकोना या फिर गोल मनचाहे आकार में पराठा बेल सकते हैं। 

अब नॉनस्टिक तवा गर्म करने रख दें। तवा गर्म हो जाने के बाद उस पर पराठा डालकर सेकें। कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर तेल डालें और पराठा पलटें। इसके बाद ऊपरी हिस्से पर तेल लगाएं और सेकें। फिर पराठा पलटें और दूसरी और तेल लगाएं। पराठा तब तक सेकें जब तक क्रिस्पी न हो जाए। 

इसे भी पढ़ें: Tava Aloo Sandwich: बच्चों को खूब पसंद आता है तवा आलू सैंडविच, ब्रेकफास्ट की है परफेक्ट डिश, इस तरीके से बनाएं

इसके बाद पराठे को प्लेट में उतार लें। ध्यान रखें कि पराठा धीमी या मीडियम फ्लेम में ही सेंकना है वरना जल सकता है। इसी तरह सारी लोइयों से क्रिस्पी पराठे तैयार कर लें। कुरकुरे और खस्ता पराठे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खाए जा सकते हैं।