Logo
Christmas Cake Recipe: क्रिसमस सेलेब्रेट करने के लिए आप अगर एगलेस केक बनाना चाहते हैं तो इस बार चॉकलेट बनाना केक को ट्राई कर सकते हैं।

Christmas Cake Recipe: दुनियाभर में क्रिसमस फेस्टिवल धूमधाम से सेलेब्रेट किया जाता है। भारत में भी अब ये काफी बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। बच्चों के लिए तो ये फेस्टिवल खास मायने रखता है। उन्हें मनपसंद फूड के साथ पसंदीदा गिफ्ट्स भी मिलते हैं। इस क्रिसमस पर बच्चों को खुश करने के लिए आप घर पर टेस्टी चॉकलेट बनाना केक भी तैयार कर सकते हैं। आप अगर वेजिटेरियन हैं तो बिना अंडे का चॉकलेट बनाना केक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे तैयार करने की आसान विधि।

चॉकलेट बनाना केक बनाने के लिए सामग्री
मैदा - डेढ़ कप
कोको पाउडर - 2 बड़ी चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/2 चम्मच
बेकिंग पाउडर  1/4 चम्मच
मक्खन पिघला - 1/2 कप
कंडेस्ड मिल्क - 1/2 कप
चीनी (ब्राउन) - 1/2 कप
केल मैश किया - 1 कप
वेनिला एसेंस - 1 चम्मच
ताजा क्रीम - 3/4 कप

चॉकलेट बनाना केक बनाने की विधि
चॉकलेट बनाना केक तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर अलग रख दें। अब एक बाउल लें और उसमें पिघला हुआ मक्खन डालें। इसमें कंडेन्स्ड मिल्क, मैश किया केला और शुगर डालकर ठीक तरह से मिक्स करें। इसके बाद छाने हुए आटे के मिश्रण को इसमें डालें और ताजा क्रीम मिला दें। अब सभी चीजों को धीरे से व्हिस्क कर के अलग रख दें। 

अब केक टिन लें और उस पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लें। इसे थोड़े से मैदे से डस्ट करें और फिर तैयार किया बैटर डालकर समान रूप से फैला दें। इसके बाद टिन को ओवन में बेक करने के लिए रख दें। ओवन 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर गर्म रखें और केक को 40 से 45 मिनट तक पकने दें।

तय समय के बाद केक में चाकू डालकर चेक कर लें कि ठीक से बेक हुआ या नहीं। इसके बाद केक को बाहर निकालें और टिन से प्लेट में शिफ्ट करें। टेस्टी एगलेस चॉकलेट बनाना केक सर्व करने के लिए तैयार है। 

5379487