Logo
How to Make Golgappe: गोलगप्पे खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। घर पर आप आसानी से गोलगप्पे बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका।

How to Make Golgappe: हमारे यहां स्ट्रीट फूड में गोलगप्पे का नाम सबसे ऊपर आता है। सड़क किनारे लगे ठेलों पर गोलगप्पे खाते लोग आसानी से दिख जाएंगे। लोग घर में भी गोलगप्पे बनाकर खाना पसंद करते हैं। कुरकुरे गोलगप्पे में आलू का मसाला भरकर खाने से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। 

आप घर पर भी मार्केट जैसे कुरकुरे गोलगप्पे बना सकते हैं। इसके लिए मैदा में सूजी मिक्स कर गोलगप्पे तैयार करें। इनका स्वाद बेहद क्रिस्पी होता है और इन्हें कुछ दिनों तक आसानी से स्टोर किया जा सकता है। 

गोलगप्पे बनाने के लिए सामग्री
मैदा - 1 कप
सूजी - 1/4 कप
नमक - स्वादानुसार
पानी - आवश्यकतानुसार
तेल - तलने के लिए

गोलगप्पे बनाने की विधि
बाजार जैसे गोलगप्पे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में मैदा, सूजी और नमक डालकर मिला लें। अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें। आटा तैयार होने के बाद उसे ढककर लगभग 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। इतने वक्ते में आटा ठीक तरीके से सैट हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Malai Ice Cream: 5 चीजों से घर में बना लें कोकोनट मलाई आइसक्रीम, बाज़ार की Ice Cream का स्वाद भूल जाएंगे

अब आटे की बड़ी-बड़ी लोइयां तोड़ें। एक लोई लें और उसे जितनी बड़ी बेल सकते हैं बेलें। आप चाहें तो गोल या अंडाकार कैसी भी बेल सकते हैं। इसके बाद एक गोल धारदार ढक्कन लें और उसकी मदद से गोलगप्पे काट लें। 

इसे भी पढ़ें: Alsi Laddu: 4 चीजों से बनाएं अलसी के ताकतवर लड्डू, कोलेस्ट्रॉल कम होगा; वजन भी घटेगा, सीखें सिंपल रेसिपी

अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। गर्म तेल में गोलगप्पे डालकर सुनहरा भूरा होने तक तल लें। तले हुए गोलगप्पों को एक प्लेट में निकाल लें। ठंडा होने के बाद, गोलगप्पों में छेद करके पानी भरें। अपनी पसंद के पानी (जैसे कि मीठा, खट्टा, या तीखा) के साथ परोसें।

5379487