Healthy And Tasty Shake Recipe: नाश्ते में अक्सर लोग बनाना शेक और मिल्क शेक पीना पसंद करते हैं। क्योंकि रोजाना दूध और केले का सेवन करने से मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, केले का शेक कैल्शियम और पोटैशियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक भी साबित होता है। 

ऐसे में अगर आप नाश्ते में बनाना शेक और मिल्क शेक पीकर बोर हो चुके हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको दुनिया का सबसे ताकतवर शेक बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसे पीने से आप हमेशा सेहतमंद रहेंगे। यह शेक दही, काजू, बादाम, सेब, केला और कई
पोषक तत्वों से मिलकर बनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं, इसे बनाने की रेसिपी...

बनाने की सामग्री

  • 1 कप दही
  • 100 ग्राम चना( भुना हुआ)
  • 100 ग्राम मूंगफली
  • 1 सेब
  • 1 केला
  • 5-7 काजू
  • 5-7 बादाम
  • थोड़े से किशमिश
  • 1 चम्मच सौंफ
  • थोड़े से गुड़
  • ​​​​​​​3 खजूर
  • गार्निश के लिए (ड्राई फ्रूट्स)

बनाने का तरीका 

  • शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें। 
  • फिर उसमें भुने हुए चने डालें और साथ ही मूंगफली के दाने डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इसमें एक कटा हुआ सेब और फिर एक कटा हुआ केला डालें। 
  • फिर एक चम्मच सौंफ और थोड़े से गुड़ डालें। अब 3 खजूर और 5-7 बादाम डालें। 
  • इसके बाद थोड़े से किशमिश और 5-7 काजू डालें। अब इन्हें मिलाएं।
  • अब इसमें हल्का पानी डालें और इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 
  • इसके बाद इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालकर महीन पीस लें। 
  • अब तैयार मिश्रण को एक गिलास में निकाल लें।
  • फिर शेक के ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर उसे गार्निश करें और अब आनंद लें।