Poha Burfi: नवरात्रि का त्योहार 3 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस खास मौके पर लोग पूरी श्रद्धा से मां की पूजा-अर्चना करते हैं और कई लोग नवरात्रि पर उपवास भी रखते हैं। नवरात्रि के मौके पर लहसुन-प्याज का सेवन नहीं किया जाता है और शुद्ध खाना खाया जाता है और तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। ऐसे में इस पावन अवसर पर आप भोग में पोहा बर्फी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी... 

सामग्री 

  • 1 कप पोहा  
  • 1 कप नारियल(कद्दूकस किया)
  • 1 कप चीनी
  • 1/2 कप घी
  • 1/4 कप दूध
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, किशमिश)
  • एक चुटकी केसर

बनाने का तरीका 

  • पोहा बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को साफ करक एक पैन में हल्का सुनहरा भून लें। 
  • जब भून जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें। 
  • दूसरी तरफ एक पैन में दूध गर्म करें। उसमें ग्रेट किया नारियल डालें और 5 से 7 मिनट तक पकाएं।  
  • जब तक नारियल नरम न हो जाए और दूध गाढ़ा न हो जाए। तब तक पकाएं।  
  • फिर दूसरे पैन में पानी और चीनी डालकर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब तक चाशनी का एक तार जितना गाढ़ा न हो जाए।
  • अब चाशनी में भुना हुआ पोहा पाउडर डालें। साथ ही उसमें नारियल और दूध का मिश्रण भी मिक्स करें और 4-5 मिनट तक पकाएं। 
  • ध्यान रखें इसे बीच-बीच में लगातार चलाते रहें। ताकि उसमें गांठ न पड़े। अब इस मिश्रण में घी डालें और लगातार चलाएं। 
  • इससे बर्फी का स्वाद और ज्यादा होगा। अब इसमें इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करें। चाहे तो आप चुटकी भर केसर भी डाल सकते हैं।   
  • अब एक प्ले या बर्फी ट्रे में घी लगाकर तैयार मिश्रण डालें और समान रूप से फैलाएं। फिर किसी फ्लैट करछी से धीरे से दबाएं। 
  • अब इसे ठंडा होने के लिए लगभग एक घंटे फ्रीस में रख दें। जब बर्फी अच्छी तरह जम जाए।
  • तब इसे चौकोर या मनपसंद आकार में काटकर मां दुर्गा को भोग में चढ़ाएं।