Sharbat for Acidity: पुदीना और गुड़ से बना शरबत पाचन को सुधारकर एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद करता है। मानसून की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ पेट संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। बारिश में जठराग्नि धीमी पड़ने लगती है, जिससे पाचन भी स्लो हो जाता है। थोड़ा भी गरिष्ठ भोजन एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। 

आप भी अगर एसिडिटी की समस्या का अक्सर सामना करते हैं तो पुदीना और गुड़ से बना शरबत पीना शुरू कर दें। इससे इस परेशानी से बहुत हद तक निजात मिल सकती है। पुदीना-गुड़ शरबत को बनाना भी सरल है। 

पुदीना-गुड़ शरबत के लिए सामग्री
गुड़ - 1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ते - 15-20
नींबू रस - 1 टी स्पून
अदरक - 1/2 इंच टुकड़ा
काला नमक - 1/2 टी स्पून
आइस क्यूब्स - 8-10

पुदीना-गुड़ शरबत बनाने का तरीका
पुदीना और गुड़ का शरबत शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे पीने से कई शारीरिक समस्याओं में लाभ मिलता है। इस शरबत को बनाना भी सरल है और ये मिनटों में तैयार हो जाता है। पुदीना-गुड़ शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुड़ को कूट लें। इसके बाद पुदीना पत्तों को धो लें। अब एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालें और उसमें गुड़ डालकर घोल दें। 

इसे भी पढ़ें: Papita Chutney: कच्चे आम, नारियल चटनी जैसी टेस्टी है पपीते की चटनी, पोषण से है भरपूर, इस तरीके से करें तैयार

इसके बाद मिक्सर जार में पुदीना पत्तियां, अदरक का टुकड़ा, नींबू का रस और गुड़ वाला पानी डालें। इसमें स्वादानुसार काला नमक भी मिलाएं। सब चीजों को डालने के बाद उन्हें अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Pakoda: बेसन ही नहीं सूजी से भी बनते हैं टेस्टी पकोड़े, घोल में मिलाएं बस ये 1 चीज, खाने वालों से मिलेगी खूब तारीफ

इसके बाद बाद छन्नी की मदद से इस मिश्रण को एक बर्तन में छान लें। फिर बर्फ के टुकड़े डाल दें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक बार फिर पुदीना-गुड़ शरबत को चम्मच से घोलें और सर्विंग गिलास में डालें। इसके ऊपर थोड़ा सा काला नमक छिड़ककर सर्व करें।