Logo
Aam ki Launji: राजस्थानी स्टाइल की कच्चे आम की लौंजी बेहद स्वादिष्ट होती है। इसे लंच या डिनर के साथ सर्व किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

Aam ki Launji: गर्मी में कच्चे आम की लौंजी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्वाद के मामले में भी आम की लौंजी का कोई तोड़ नहीं है। राजस्थानी स्टाइल में बनी आम की लौंजी लंच या डिनर के साथ सर्व की जा सकती है। एक बार जो इस लौंजी को खा लेता है वो बार-बार मांगे बिना नहीं रह पाता है। कच्चे आम से कई तरह की डिशेस तैयार की जाती हैं, लौंजी भी उनमें से एक है। 

स्वाद से भरी कच्चे आम की लौंजी पेट की गर्मी को शांत करती है। इसका सेवन लू के खतरे को भी कम करता है। आप अगर इस लौंजी को घर पर बनाना चाहते हैं तो बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Suji Paratha: सूजी का पराठा टेस्ट में है बेस्ट, बच्चों को खूब आता है पसंद, 10 मिनट में इस तरीके से कर लें तैयार

आम की लौंजी के लिए सामग्री
कच्चे आम - 2
गुड़ - 100 ग्राम
सौंफ - 1/2 टी स्पून
कलौंजी - सवा चम्मच
जीरा - सवा चम्मच
हींग - 2 चुटकी
साबुत धनिया - 1 टी स्पून
मेथी दाना - 1/2 टी स्पून
जीरा - सवा चम्मच
तेल - 1 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

आम की लौंजी बनाने का तरीका
आम की लौंजी बनाना बेहद आसान है और ये एक टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है। आम की लौंजी बनाने के लिए कच्चा आम लें और उसका ऊपरी छिलका उतारकर टुकड़े कर लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इससे पहले सारे साबुत मसालों को दरदरा पीस लें। तेल गर्म होने पर हींग और पिसे हुए मसाले डालकर भूनें। गुड़ को कूटें और उसे कड़ाही में डालकर पिघलने तक पकाएं। 

इसे भी पढ़ें: How to Make Curd: घर पर दही जमाने पर हो जाता है खट्टा, 2 गलतियां करने से बचें, बाजार जैसा टेस्टी Curd बनेगा

गुड़ पिघलने के बाद कड़ाही में कच्चे आम के टुकड़े डालें। इसके बाद सूखे मसाले मिक्स करें। अब मिश्रण को तब तक पकने दें, जब तक कि कच्चे आम पानी न छोड़ने लगें। जब कच्चे आम गल जाएं तो स्वादानुसार नमक मिलाकर गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर कच्चे आम की लौंजी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे लंच या डिनर किसी भी वक्त सर्व किया जा सकता है। 

5379487