Logo
Suji Barfi Recipe: सूजी से नमकीन डिशेस के साथ मीठी रेसिपीज भी खूब पसंद की जाती हैं। सूजी से बनी बर्फी भी एक ऐसी ही टेस्टी डिश है। जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

Suji Barfi Recipe: लगभग सभी घरों में सूजी का किसी न किसी रूप में प्रयोग किया जाता है। सूजी से मिठाई भी बनाई जाती है और सूजी की बर्फी को खूब पसंद किया जाता है। सूजी की बर्फी एक ऐसी स्वीट डिश है जो कि खूब चाव से खायी जाती है। सूजी का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन इस बार सूजी की बर्फी का स्वाद आजमा सकते हैं। 

सूजी की बर्फी बनाना बहुत सरल है और इसे किसी खास मौके के लिए आसानी से बनाया जा सकता है। आपने अगर कभी सूजी की बर्फी नहीं बनाई है तो इसे आसान स्टेप्स फॉलो कर बनाए जा सकते हैं। 

सूजी बर्फी बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 1 1/2 कप
चीनी - 3/4 कप
काजू - 1 टेबलस्पून
बादाम - 1 टेबलस्पून
इलायची - 3-4
देसी घी - 1/2 कप

सूजी बर्फी बनाने का तरीका
सूजी की बर्फी बनाना बहुत आसान है। इसके लिए एक कड़ाही में आधा कप देसी घी डालें और उसे पिघलने तक गर्म करें। इसके बाद कड़ाही में सूजी डालकर धीमी आंच पर सेकें। जब सूजी का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर सूजी को एक प्लेट में निकाल लें। अब बर्फी के लिए चाशनी तैयार करें। 

इसे भी पढ़ें: Garlic Naan: मेहमानों के लिए होटल जैसी गार्लिक नान घर पर बनाएं, हर कोई करेगा स्वाद की तारीफ, मिनटों में ऐसे करें तैयार

इसके लिए कड़ाही में चीनी और आधा कप पानी डालकर तब तक पकाएं, जब तक चीनी पानी में न घुल जाएं। इसके बाद कड़ाही में भुनी हुई सूजी, कटे हुए काजू, बादाम और इलायची के बीज डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं। मिश्रण पक जाने के बाद गैस बंद कर दें। 

अब एक थाली में देसी घी लगाकर उसे चिकना करें। इसके बाद तैयार मिश्रण को कड़ाही में डालकर समान अनुपात में फैलाएं। इसके ऊपर काजू, बादाम के टुकड़े डालें और हल्का सा दबाकर सैट होने के लिए छोड़ दें। 

इसे भी पढ़ें: Karela Sabji Recipe: इस तरह बनाएं करेले की सब्जी, दो की जगह खाएंगे 4 रोटियां, बार-बार होने लगेगी इसकी डिमांड

जब बर्फी थाली में जम जाए तो उसे चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें। स्वाद से भरपूर सूजी की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर कई दिनों तक खा सकते हैं। 

5379487