Logo
Tadka Bread Recipe: तड़का ब्रेड का स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा। इसे मिनटों में तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं टेस्टी तड़का ब्रेड बनाने की बेहद आसान रेसिपी।

Tadka Bread Recipe: तड़का ब्रेड एक स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। यह बनाने में भी बेहद आसान है और इसे घर पर मौजूद सामग्री से ही तैयार किया जा सकता है। तड़का ब्रेड को आप सुबह के नाश्ते में, शाम के स्नैक्स के रूप में या फिर बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं।यह एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है जो आपके स्वाद को तृप्त करने के साथ-साथ आपको ऊर्जा भी प्रदान करता है। 

तड़का ब्रेड को आप अपनी पसंद के अनुसार और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां और मसाले भी मिला सकते हैं। तो देर किस बात की, आज ही घर पर तड़का ब्रेड बनाएं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद लें।

तड़का ब्रेड बनाने के लिए सामग्री
ब्रेड स्लाइस
प्याज, बारीक कटा हुआ
टमाटर, बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
अदरक, कद्दूकस किया हुआ
लहसुन, कद्दूकस किया हुआ
लाल मिर्च पाउडर
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
गरम मसाला
नमक
तेल

इसे भी पढ़ें: Suji Appe: बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं सूजी अप्पे, एक बार खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, सीखें बनाना

तड़का ब्रेड बनाने का तरीका

तड़का मसाला तैयार करें: एक पैन में तेल गरम करें।व उसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर भूनें। जब टमाटर थोड़े नरम हो जाएं, तो लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। मसाले को तब तक भूनें जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे। आखिर में धनिया पत्ती डालकर मिलाएं और गैस बंद कर दें।

ब्रेड तैयार करें: ब्रेड स्लाइस को आप दो तरह से यूज कर सकते हैं। पहला तरीका आप ब्रेड को बिना टोस्ट किए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरा ऑप्शन आप ब्रेड को तवे पर हल्का सा टोस्ट कर लें। इसके बाद ब्रेड को मीडियम साइज के टुकड़ों में तोड़ लें।

तड़का ब्रेड बनाएं: टोस्ट किए हुए (या बिना टोस्ट किए) ब्रेड स्लाइस के टुकड़े लें। इन्हें कड़ाही के तड़का मसाला में डालकर ठीक से मिक्स करें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आप अपनी पसंद के अनुसार मसाले की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं।

परोसें: तड़का ब्रेड को बड़ी बाउल में डालकर गरमागरम परोसें। आप इसे नाश्ते में या शाम के स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसके ऊपर हरी धनिया पत्ती गार्निश करें।

इसे भी पढ़ें: Kanda Poha: नाश्ते में खूब पसंद किया जाता है कांदा पोहा, 10 मिनट में करें तैयार, मिलेगा गज़ब का स्वाद

सुझाव

  • आप अपने स्वाद के अनुसार तड़के में और भी सामग्री डाल सकते हैं, जैसे कि पनीर, शिमला मिर्च या गाजर।
  • अगर आप तीखा खाना पसंद करते हैं, तो आप तड़के में थोड़ा सा चाट मसाला या अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • आप इस नाश्ते को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके ऊपर थोड़ा सा नींबू का रस भी निचोड़ सकते हैं।
5379487