Logo
दिवाली पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में दिवाली पूजा खरीदने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको साड़ी के लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप वियर कर सकती हैं।

Saree Designs: दिवाली का त्योहार आने वाला है और इन दिनों इसकी तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही हैं। ऐसे में अगर भी इस खास मौके के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो आज हम आपको साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप वियर कर सकती हैं। क्योंकि दिवाली पूजा में अक्सर महिलाएं साड़ी कैरी करना पसंद करती हैं। इसमें वह काफी खूबसूरत भी लगती हैं। तो चलिए देखते हैं, लेटेस्ट डिजाइन की फोटो...

स्ट्राइप साड़ी डिजाइन
अगर इस दिवाली आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो स्ट्राइप डिजाइन वाली साड़ी पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी महिलाओं पर खूब जचती हैं। इतना ही नहीं, इसमें महिलाएं कफी स्लिम नजर आती हैं। आप इस तरह की साड़ी को सिंपल डिजाइन वाले ब्लाउज को साथ वियर कर सकती हैं। चाहे तो आप स्ट्रैप ब्लाउज के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सिल्वर ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती हैं।

stripe design saree
stripe design saree

कॉटन सिल्क साड़ी डिजाइन 
दिवाली पूजा के खास दिन पर कॉटन सिल्क वाली साड़ी बेहद प्यारी लगती हैं। क्योंकि यह काफी कंर्फटेबल होती हैं। हालांकि, इस फैब्रिक में आपको सिंपल से लेकर हैवी डिजाइन वाली साड़ी मिल जाएगी। जिसे वियर करके आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप गोल्ड ज्वेलरी और सिंपल मेकअप से अपने लुक को पूरा करती हैं। जिसमें आप अच्छी भी लगेंगी।  

 cotton silk saree
cotton silk saree

वेलवेट साड़ी डिजाइन 
अगर आप दिवाली पर रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की वेलवेट साड़ी भी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपको सीक्वेंस बॉर्डर में की ऑप्शन मिल जाएंगे। इस साड़ी के साथ आप आप स्ट्रैप ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए आप सिंपल ज्वेलरी चोकर और इयरिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। 

velvet saree
velvet saree
5379487