Saree Designs: इन दिनों त्योहारों का सिलसिला जारी है और एक के बाद एक त्याहोर आ रहे हैं। ऐसे खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप कुछ स्टाइलिश डिजाइन की साड़ी सर्च कर रही है, तो आज हम आपको प्रिंटेड सिल्क साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिसे आप ओणम पर वियर कर सकती हैं। चाहें तो आप गणपति विसर्जन में भी वियर कर सकती हैं। हालांकि, इस तरह की साड़ी ओणम में काफी अच्छी लगेगी। साथ ही इसमें आपको एक परफेक्ट मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की प्रिंटेड साड़ी को आप ट्राई कर सकती है।

Saree Designs

सिंपल प्रिंटेड सिल्क साड़ी
ओणम में पहनने के लिए आप सिंपल प्रिंटेड सिल्क साड़ी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको सिंपल और सोबर लुक देगी। फेस्टवल पर पहनने के लिए ये साड़ी काफी बेस्ट है। क्योंकि त्योहारों में घर में बहुत काम होता है।। इसलिए महिलाएं सिंपल साड़ी ही वियर करना पसंद करती है।  

Printed Saree Designs

कलरफुल प्रिंटेड कॉटन सिल्क साड़ी 
अगर आप कॉटन सिल्क फैब्रिक साड़ी को पहनना चाहती हैं, तो आप इस तरह की कलरफुल प्रिंटेड साड़ी को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगेगी। साथ ही एक अक्ट्रिव लुक भी देगा। इस लुक को पूरा करने के लिए बालों में गजरा स्टाइल कर सकते हैं।

Printed Soft Slik

प्रिंटेड सॉफ्ट सिल्क साड़ी
ओणम पर आप कुछ अलग ट्राई करने के बारे में सोच रही हैं, तो आप प्रिंटेड सॉफ्ट सिल्क साड़ी वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद एलिगेंट लुक देती है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप मिनिमल मेकअप और बन हेयर स्टाइल के साथ गजरा स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा गणेश विसर्जन में ये साड़ी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही ओणम पर भी खूब जचेगा।