Maha Shivratri 2025: हिंदू धर्म का सबसे बड़े पर्वों में से एक महाशिवरात्रि आ गई है। हर साल फाल्गुन महीने के कृष्णपक्ष की चतुदर्शी के दिन मनाया जाने वाले इस पर्व के दिन भगवान शिव की पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन दुनिया का पहला प्रेम विवाह हुआ था। इस खास दिन को शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। 

इस दिन कुवांरी कन्याएं विशेष तौर पर भगवान शिव के जैसा वर पाने के लिए उपवास रखती हैं। कहा जाता है इस दिन भगवान शिव से आप सच्चे मन से जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह पूरी होती है। इसलिए हर कोई शिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न के लिए तरह-तरह के काम करते हैं।लेकिन कहा जाता है, कि भोलनाथ दुनिया के एकमात्र ऐसे ईश्वर है, जिन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा जतन करने की जरूरत नहीं होती हैं।

उन्हें खुश करने के लिए सिर्फ सच्ची श्रध्दाभाव और भक्तिभावना ही काफी है। ऐसे में यदि आप भी भोलेनाथ के जैसे भोला जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो इन उपायों को जरूर अपनाएं। इन्हें अपनाने से आपकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी। तो आइए जानें...

ये भी पढ़े-ः Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि के दिन ये 6 गलतियां भूलकर भी न करें, वरना पछताना पड़ सकता है

मनचाहा पति पाने के लिए उपाय
अगर आप भोलनाथ जी के जैसा भोला और अच्छा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग को जरूर पढ़ें। इसके लिए आप सुबह-सुबह उठकर स्नान करने के बाद गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस में से शिव-शक्ति की मिलन की गाथा को समझें और मग्न होकर पढ़ें। यह उपाय काफी सरल है। इससे आपको एक अच्छे जीवनसाथी का महत्व भी समझ आएगा। हालांकि इसके लिए आपको पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस पाठ को करने के साथ अच्छे जीवन साथी की कामना करनी चाहिए। 

शिव जी का रुद्राभिषेक
रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान शिव का अभिषेक रुद्र के मंत्रों के द्वारा विभिन्न द्रव्यों से करना। इस अभिषेक के दौरान विभिन्न द्रव्यों का उपयोग किया जाता है, जो आपकी अलग-अलग कामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि आप किसी शिव मंदिर में जाकर पांच फलों के रस से भगवान शिव का अभिषेक करवाते हैं, तो न केवल आपका विवाह होने की संभावना बढ़ती है, बल्कि आपके ऊपर आने वाले संकट भी दूर हो जाते हैं।

ये भी पढ़े-ः  महाशिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानें सभी कड़े नियम

इच्छा पूर्ति के लिए
भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' के महत्व के बारे में हर कोई जानता है। यह मंत्र न सिर्फ समस्याओं से मुक्ति दिलाता है, बल्कि हर मनोकामना को पूर्ण करने की क्षमता भी रखता है। यदि आपके मन में कोई विशेष कामना है, तो आपको किसी शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष की माला से प्रतिदिन 11 माला जाप करना चाहिए। यह माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से सकारात्मक परिणाम जल्दी प्राप्त होते हैं और आपकी मनोकामना शीघ्र पूरी होती है।