Logo
Janhvi Kapoor : अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को लोकल सवारी का आनंद लेते हुए देखा गया, जहां उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और इस अनुभव को जनता के नजरिए से देखने की कोशिश की।  

Janhvi Kapoor : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) न केवल अपनी फिल्मों और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं, बल्कि अपने डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जान्हवी को लोकल सवारी का आनंद लेते हुए देखा गया, जहां उन्होंने आम लोगों से बातचीत की और इस अनुभव को जनता के नजरिए से देखने की कोशिश की।  

लोकल सवारी में आम लोगों के बीच जान्हवी

दरअसल, जाह्नवी कपूर को एक लोकल वाहन में सफर करते हुए देखा गया। इस दौरान वह सादगी से सफर का आनंद लेती नजर आईं और लोगों से भी बातचीत की। आमतौर पर एक्ट्रेसेस अपने बॉडीगार्ड्स और सिक्योरिटी के साथ ट्रैवल करती हैं, लेकिन इस बार जान्हवी ने बिना किसी झिझक के खुद को लोकल सफर का हिस्सा बना दिया है। यात्रा के दौरान वह आम लोगों से खुलकर बातचीत करती दिखीं। लोगों ने भी उन्हें अपने बीच देखकर खुशी जताई और कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।  

इसे भी पढ़े : Janhvi Kapoor Black Top: एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर का किलर लुक, ब्लैक ट्यूब टॉप में दिखीं बेहद खूबसूरत

सिंपल चप्पल और कैजुअल कपड़ों में जाह्नवी कपूर  

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने लोकल वाहन से सफर करते वक्त सिंपल चप्पल पहनी थी। साथ ही वे कैजुअल कपड़ों में नजर आ रही थीं। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे थे। क्योंकि आम लोगों के बीच आम जैसा दिखना सभी को पसंद आता है। खासकर तब, जब आप एक सुपरस्टार और एक्ट्रेस हैं। ऊपर दिए गए वीडियो के जरिए आप देख सकते हैं कि, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सिंपल लुक किस तरह से कैरी किया है। 

यह पहली बार नहीं है जब जान्हवी कपूर को लोकल लाइफस्टाइल एंजॉय करते हुए देखा गया हो। इससे पहले भी वह कई बार मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते, मंदिरों में पूजा करते और रिक्शा की सवारी करते नजर आ चुकी हैं। उनका यह स्वभाव बताता है कि भले ही वह एक सुपरस्टार हैं, लेकिन उनका दिल आम लोगों की तरह है। 

mp Ad jindal steel jindal logo
5379487