Maha Shivratri 2025: हिंदू धर्म का पावन पर्व महाशिवरात्रि इस बार 26 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव की अराधना और उपासना करने का अहम दिन है। इस दिन भक्तगण भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अनुष्ठान और महाअभिषेक करते हैं। साथ ही व्रत भी रखते हैं, ताकि उनपर शिव जी की असीम कृपा बनी रहे और घर में सुख-शांति बनी रहे है।
यह पावन परिव हर साल फाल्गुन महीने में आता है, जिसे पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में यदि आप भी भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि की पूजा में शिव जी की पसंद के इन फूलों को शामिल करना न भूलें। इन कुछ खास फूलों को शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि पर भगवान शिव को कौन-कौन से विशेष फूलों का अर्पण करना चाहिए।
Maha Shivratri 2025: इन खास फूलों को जरूर करें शामिल
शमी का फूल
शमी का फूल भोलनाथ को काफी प्रिय है। साथ ही इन फूलों को काफी शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं हमारे वेद-पुराणों में भी शमी के पेड़ और फूलों का जिक्र है। ऐसे में शिवरात्रि के मौके पर शमी के फूल को भगवान शिव पर अर्पित करने से आपकी सभी मनोकानाएं पूरी होंगी।
धतूरे का फूल
धतूरे का फूल महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को विशेष रूप से अर्पित किया जाता है, क्योंकि यह फूल उन्हें बहुत प्रिय है। साथ ही इसके फल भी शिवलिंग पर चढ़ाए जाते हैं। इस फूल को चढ़ाने से व्यक्ति के कई पाप समाप्त होते है और पु्ण्य की प्राप्ति होती हैं।
आक का फूल
आक का फूल शिवरात्रि पर चढ़ाना काफी शुभ माना जाता है, जो महादेव को काफी पसंद है। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से व्यक्ति की इच्छाएं पूरी होती हैं और यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
कनेर का फूल
कनेर के ये पीले रंग के फूल काफी सुंदर और शुभ होते हैं। भगवान शिव को इन्हें चढ़ाने से वे काफी प्रसन्न होते हैं। यह फूल सफेद और लाल रंग में भी मिलता है और इसे शुभ माना जाता है।