Makhana Barfi Recipe: मखाना पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। मखाना से बनने वाली बर्फी एक बेहतरीन स्वीट डिश होने के साथ काफी हेल्दी भी होती है। मखाना बर्फी बनाने के लिए काजू, बादाम और पिस्ता का भी उपयोग किया जाता है जो कि बर्फी के स्वाद को बढ़ाने के साथ इसकी पोषण की ताकत को भी दोगुना कर देता है। 

व्रत के दौरान भी मखाना बर्फी एक परफेक्ट स्वीट डिश होती है। इसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और लंबे वक्त तक भूख का एहसास भी नहीं होता है। आप आसान विधि का पालन कर घर पर भी टेस्टी मखाना बर्फी बना सकते हैं। 

मखाना बर्फी बनाने के लिए सामग्री
मखाना - 5 कप
काजू - 1/2 कप
पिस्ता कतरन - 2 टी स्पून
बादाम कतरन - 2 टी स्पून
नारियल बूरा - 1/2 कप
दूध - 1/2 लीटर
देसी घी - 1 टेबलस्पून
छोटी इलायची - 3-4
चीनी - 3/4 कप

मखाना बर्फी बनाने का तरीका
मखाना बर्फी बनाना सरल है। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में मखाने डालें और उसे मीडियम आंच पर चलाते हुए भूनें। 4-5 मिनट तक भूनने के बाद मखानों की नमी खत्म हो जाएगी और वे सख्त हो जाएंगे। मखाने भुनने के बाद एक प्लेट में निकाल लें। मखाने ठंडे होने के बाद उन्हें मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें। 

इसे भी पढ़ें: Suji Pizza: घर पर बनाएं सूजी से टेस्टी पिज्जा, बाजार का पिज्जा खाना भूल जाएंगे, टेस्टी होने के साथ रहेगा हेल्दी

इसके बाद मिक्सर की मदद से काजू को भी पीसकर पाउडर बना लें। अब कड़ाही में नारियल का बूरा डालें और 30 सेकंड तक सेकें। इसके बाद नारियल  बूरे में काजू पाउडर को मिक्स करें और इलाइची को कूटकर इस मिश्रण में मिला दें। 

अब एक बड़े बर्तन में दूध डालकर उसे गर्म करें। दूध तब तक पकाएं जब तक कि आधा न रह जाए। दूध गाढ़ा हो जाने के बाद इसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और घुलने तक पकाएं। चीनी घुल जाने के बाद दूध में 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालकर मिलाएं। 

इसके बाद दूध में मखाना पाउडर और काजू पाउडर का मिश्रण डालकर डो बनाएं और धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब एक ट्रे लेकर उसके तले पर देसी घी लगाएं। फिर ट्रे में तैयार गाढ़ा डो डालकर समान अनुपात में फैला लें। 

इसे भी पढ़ें: Sharbat for Acidity: एसिडिटी को दूर भगाने में मददगार है यह शरबत, 2 चीजों से मिनटों में होता है, गज़ब के हैं फायदे

इसके ऊपर बादाम और पिस्ता कतरन डालकर हल्के हाथों से या चम्मच की मदद से दबाएं। अब बर्फी को पंखे के नीचे रखकर 1-2 घंटे सूखने रख दें, जिससे अच्छी तरह से सूख जाए। इसके बाद चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें। टेस्टी और हेल्दी मखाना बर्फी खाने के लिए तैयार है।