Logo
Home Remedies for Periods Pain : पीरियड के दौरान होने वाला दर्द कभी-कभी असहनीय होता है। इसलिए इससे बचने के लिए ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

Home Remedies for Periods Pain : कुछ महिलाओं के लिए पीरियड के दौरान होने वाला दर्द असहनीय होता है। ये हर महीने दिक्कत देने लगता है। ऐसे में कई बार हम दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन ये दवाइयां कई बार हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं होती। अब आप सोच रहीं होंगी कि, दवाइयां न खाएं तो क्या करें। इसी संदर्भ में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताएंगे, जिससे आपको पीरियड के दर्द से राहत मिल सकती है। 

कैफीन से परहेज करें

कैफीन युक्त चीजें, जैसे चाय और कॉफी पीरियड के दौरान दर्द को बढ़ा सकती हैं। इनकी जगह हर्बल चाय या गुनगुना पानी पीना से अधिक फायदा मिलेगा। जिस समय आप मासिक धर्म के दर्द को झेल रही होती हैं। उस वक्त चाय और कॉफी न पिएं तो बेहतर होगा। 

सही आहार का पालन करें

पीरियड के दौरान हल्का और पोषण से भरपूर आहार लेना चाहिए। हरी सब्जियां, फल, सूखे मेवे और आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और दर्द कम होता है। 

इसे भी पढ़े : Home Remedies for Men's Hair Fall : तेजी से बाल झड़ने से परेशान? रोकने के लिए आजमाएं ये देसी नुस्खे

दालचीनी का सेवन कर सकती हैं 

दालचीनी दर्द को कम करने में मदद करती है। इसे हल्के गर्म पानी के साथ पिया जा सकता है। या फिर इसकी चाय बनाकर भी पी सकते हैं। 

(Disclaimer) : पीरियड के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेने की जगह प्राकृतिक और घरेलू नुस्खों को अपनाना अधिक सुरक्षित और लाभकारी होता है। ऊपर बताए गए उपायों को अपनाकर आप मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानी को कम कर सकती हैं। हालांकि अगर आपका दर्द कम ही नहीं हो पाता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। 

5379487