Logo
Food ideas for working women कामकाजी महिलाएं अपनी प्रोफेशनल और घरेलू जिम्मेदारियों के चलते खुदके स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पातीं। ऐसे में आप इन आसान डिशेज को ऑफिस के लिए अपने टिफिन में ले जा सकती हैं।

Lunch Ideas For Working Women: आजकल वर्किंग वुमन अपने प्रोफेशनल ग्रोथ पर ज्यादा फोकस करती हैं। ऐसे में परिवार और ऑफिस की जिम्मेदारियों में उलझने से वे खुद पर ध्यान नहीं दे पातीं। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल टास्क होता है, खाना बनाना। सुबह ऑफिस के लिए हो रही देरी के चलते कई बार वे खुद के स्वास्थ्य का ध्यन नहीं रख पातीं और दिनभर के लिए अपने टिफिन में मामुली डाइट अपना लेती हैं। 

ज्यादा जिम्मेदारियों के चलते महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिनभर में आप जो भी खाएं उसमें पौष्टिकता होनी चाहिए। सुबह की हड़बड़ी में अगर आप खाना बनाने में ज्यादा समय नहीं दे पातीं तो आपके लिए यहां कुछ आसान रेसिपी आइडियाज हैं जिन्हें आप सुबह टिफिन के लिए बनाकर ऑफिस ले जा सकती हैं। यहां जानें इन स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में।

सोया पुलाव
सोया पुलाव बेहद आसान रेसिपी है जिसे आप महज 15 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसमें शामिल सोया चंक्स आपको भरपूर प्रोटीन देगा। और अन्य सब्जियां व चावल पोष्टिक आहार देगा। ये डिश आपके लंच या डिनर के लिए परफेक्ट है। 

ये भी पढ़ें- Makhandi Halwa Recipe: इस तरीके से बनाएं मखंडी हलवा, हर कोई चाट लेगा उंगलियां, आसान है बनाने की विधि

मसाला दलिया
दलिया में हाई फाइबर, मिनरल और विटामिन से भरपूर पौष्टिक तत्व होते हैं। ये लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। इसे गाजर, बींस, गोभी, शिमला मिर्च समेत अन्य सब्जियां मिलाकर बनाएं जिससे ये और भी स्वादिष्ट लगेगा। बहुत कम खर्च में ये आसानी से बन जाता है। 

चीला
चीला कई प्रकार से बनाए जाते हैं। सूजी, ओट्स, बेसन, सूजी दही चीला, मूंग दाल पालक चीला, रागी चीला, लौकी चीला, चावल के आटे का चीला, व आदि इस तरह के चीले आप ऑफिस के टिफिन के लिए झटपट तैयार कर सकते हैं। ये बहुत हेल्दी ऑप्शन है। 

फ्राइड राइस
बचे हुए चावल को स्वादिष्ट ट्विस्ट के साथ फ्राइड राइस में बदला जा सकता है। इसको औल लजीज बनाने के लिए कई प्रकार की सब्जियां और गर्म मसाले मिलाएं। फ्राइड राइस को बनने में 7-10 मिनट का समय लगता है। 

सूजी-रवा इडली
सूजी और दही से बनने वाली ये इडली हेल्दी होती है। इसमें जीरा, राई, करी पत्ता और मिर्च व धनिया का तड़का लगाकर स्वादिष्ट ट्विस्ट दे सकते हैं। ये लंबे समय तक आपको भूख का एहसास नहीं होने देते। 

5379487