Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का त्योहार बहनों के एक खास दिन होता है। इस दिन सभी बहन सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं। मेहंदी लगाना भारतीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा है, लेकिन अब यह एक पुराना स्टाइल हो गया है। हर कोई मेहंदी लगाना चाहती हैं। ऐसे में क्यों ने आप अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ नया तरीका अपनाएं। जिसमें कम समय भी लगेंगे और आपके हाथ काफी खूबसूरत दिखेंगे। तो आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन पर बिना मेहंदी के अपने हाथ को कैसे सजाएं...

1. टैटू स्टिकर्स से सजाएं अपने हाथ
जब आपके पास कम समय हो तो मेहंदी की जगह आप अपने हाथों में टैटू स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये स्टिकर्स आसानी से मिल जाते हैं और इन्हें लगाना भी काफी आसान है। बस आप अपने मनपसंद डिजाइन का टैटू चुनें और इसे अपने हाथ पर लगाएं। यह एकदम मेहंदी जैसा लगेगा और आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाएगा।

2. नेल आर्ट देगी ग्लैमर्स लुक
हाथों को सजाने के लिए नेल आर्ट भी एक अच्छा तरीका है। आप अपने नाखूनों पर तरह-तरह के डिजाइन बना सकती हैं। इसमें ग्लिटर, स्टोन्स सहित अन्य कलर्स का उपयोग करके आप अपने नाखूनों को सजाकर आकर्षक बना सकती हैं। नेल आर्ट के लिए बाजार में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर भी ट्राई कर सकती हैं।

3. चूड़ियों और कंगनों से सजाएं अपने हाथ
अगर आप मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं, तो चूड़ियों और कंगनों का उपयोग करके अपने हाथों को सजा सकती हैं। बाजार में हर तरह की चूड़ियां और कंगन उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगी चूड़ियां आपके पारंपरिक पहनावे के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगेंगी।

4. ग्लिटर से हाथों को चमकाएं
रक्षाबंधन के मौके पर आप अपने हाथों को ग्लिटर का उपयोग करके भी खूबसूरत बना सकते हैं। खासतौर पर अगर आप कुछ अलग और आकर्षक चाहती हैं, तो हाथों पर हल्के से ग्लिटर का प्रयोग करें। इसे उंगली या ब्रश की मदद से हल्के से अपने हाथों पर लगाएं, जिससे आपके हाथ बिलकुल अगल दिखेंगे।

5. अंगूठियों से सजाएं अपने हाथ
रक्षाबंधन पर ग्लैमरस लुक देने के लिए आप अंगूठियों का उपयोग कर सकती हैं। अंगूठियों से आप अपने हाथों को सजाकर रॉयल लुक दे सकती हैं। अंगूठियां सेलेक्ट करते समय उनकी डिजाइन और कलर्स का ध्यान रखें, जो आपके कपड़ों के साथ मैच करे।