Logo
Skin Care Tips: स्किन रूखी और बेजान हो तो काफी मुश्किल हो सकती है। कुछ चीजें त्वचा की सॉफ्टनेस और ग्लो को बरकरार रखने में मदद करती है।

Skin Care Tips: हमारी त्वचा पर मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। सर्दियों के मौसम में स्किन का ड्राई और बेजान होना आम है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव के दौर में भी ये स्थिति बनती है। फरवरी का महीना सीजन के चेंज होने का संकेत देता है। इस महीने में स्किन की खास केयर करने की जरूरत होती है। रूखी और बेजन त्वचा एजिंग को बढ़ाने के साथ खूबसूरती भी कम करती है। हालांकि कुछ चीजों की मदद से आप अपनी स्किन का ग्लो बरकरार रख सकते हैं। 

7 चीजों से त्वचा को बनाएं चमकदार

दही - फेस मास्क के लिए दही का अक्सर उपयोग किया जाता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि त्वचा को मॉइश्चराइज़ करने का काम करता है। इसे लगाने से स्किन टाइट होती है और चेहरे पर चमक आने लगती है। 

नींबू - विटामिन सी रिच नींबू कई तरह से फायदेमंद है। इसका स्किन केयर में इस्तेमाल भी लाभकारी होता है। इसमे मौजूद एसिडिक प्रॉपर्टीज स्किन को ब्लीच करने में मददगार होती हैं। ये त्वचा की डेड सेल्स को हटाने का काम भी करता है। 

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन को जवां रखना चाहते हैं, 3 फलों को डाइट में कर लें शामिल, चेहरे पर बनी रहेगी चमक

एलोवेरा जेल - बात स्किन केयर की हो और ऐलोवेरा का जिक्र ना हो, ये नहीं हो सकता। एलोवेरा हाइपरपिग्मेंटेशन से निजात दिलाता है। इसमें मौजूद तत्व स्किन टोन को बैलेंस करेत हैं। ये स्किन के डैमेज टिशूज को ठीक कर नए सेल्स को पैदा करने में मदद करते हैं। 

बेसन - स्किन केयर के लिए बेसन एक पारंपरिक तरीका है, जिसे दादी-नानी के जमाने का नुस्खा कह सकते हैं। बेसन त्वचा पर लगाने से उसमें सॉफ्टनेस बढ़ जाती है और रिंकल, काले धब्बे जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। 

संतरा - विटामिन सी से भरपूर फ्रूट संतरा स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। संतरा खाने के साथ ही इसका फेस मास्क त्वचा पर लगाने से स्किन ग्लो करने लगती है। इससे त्वचा में सॉफ्टेनेस भी आती है। 

इसे भी पढ़ें: Egg For Hairs: बालों की खोई चमक लौटा देगा अंडा, नेचुरल कंडीशनर की तरह करता है काम, इस्तेमाल का सही तरीका जान लें

पपीता - पेट के लिए बेहद फायदेमंद पपीता स्किन के लिए भी गुणकारी है। पपीते का फेस पेक स्किन को हेल्दी, शाइनी और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। पपीता ब्यूटी ट्रीटमेंट भी काफी उपयोग किया जाता है। 

शहद - ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में शहद का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्किन केयर से जुड़े फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। शहद लगाने से त्वचा के टोन में सुधार आता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासे, उम्र के धब्बों को मिटाते हैं। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

5379487