Home Remedies for Sneezing : बदलते मौसम के साथ ही कई लोगों को सर्दी, जुकाम और बार-बार छींक आने की समस्या होने लगती है। यह समस्या एलर्जी, वायरल संक्रमण या फिर मौसम में हो रहे बदलाव के कारण हो सकती है। हालांकि, कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो ये जरूरी घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
गुनगुने पानी में शहद
गुनगुना पानी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब इसमें शहद मिलाया जाता है, तो यह सर्दी-जुकाम और छींक की समस्या में कम करने के लिए आपकी मदद कर सकता है।
- एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं।
- इसे सुबह खाली पेट पिएं।
- यह उपाय गले को साफ करता है और एलर्जी के कारण हो रही छींक को कम करता है।
इसे भी पढ़े : Home Remedy for Oily Skin : तैलीय त्वचा के लिए रामबाण इलाज, ये आसान नुस्खे करेंगे कमाल
हल्दी वाला दूध
हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम और छींक की समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं।
- एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।
- इसे रात को सोने से पहले पिएं।
- यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और सर्दी से राहत देता है।
(Disclaimer) : बदलते मौसम में यदि छींक की समस्या हो रही है, तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप जल्दी राहत पा सकते हैं। हालांकि, यदि समस्या अधिक बढ़ जाती है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।