Logo
Suji Uttapam Recipe: सूजी से बना उत्तपम स्वाद के मामले में पारंपरिक उत्तपम पर भी भारी पड़ता है। इसे ब्रेकफास्ट में या दिन में हल्की भूख लगने पर बनाकर खा सकते हैं।

Suji Uttapam Recipe: साउथ इंडियन फूड में उत्तपम को खूब पसंद किया जाता है। सूजी से भी स्वादिष्ट उत्तपम बनाया जा सकता है। सूजी उत्तपम टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। आजकल बहुत से लोग उत्तपम को घर पर बनाने लगे हैं। आप भी अगर उत्तपम खाना पसंद करते हैं तो इस बार सूजी उत्तपम की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं। सूजी उत्तपम स्वादिष्ट होने के साथ ही डाइजेशन में भी हल्का होता है। 

सूजी उत्तपम बनाने में दही और कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से ये रेसिपी काफी हेल्दी हो जाती है। आइए जानते हैं सूजी उत्तपम बनाने का आसान तरीका। 

सूजी उत्तपम के लिए सामग्री
सूजी - 1 कप
दही - 3/4 कप
हरी मिर्च - 1
हरा धनिया - 2-3 टेबलस्पून
टमाटर कटा - 1
पत्तागोभी कटी - 1/2 कप
बेकिंग सोडा - जरूरत के अनुसार
राई - 1/4 टी स्पून
शिमला मिर्च कटी - 1/4 कप
अदरक कद्दूकस - 1 टी स्पून
तेल - 2-3 टेबलस्पून
नमक - स्वादानुसार

सूजी उत्तपम बनाने का तरीका
सूजी उत्तपम एक स्वाद से भरी बेहतरीन फूड डिश है। इसे बनाना सरल है। इसके लिए सबसे पहले उत्तपम का घोल तैयार करना होता है। एक बड़ी बाउल लें और उसमें सूजी डालकर दही मिलाएं। फिर थोड़ा सा पानी डालते हुए पकोड़े जैसा गाढ़ा घोल तैयार कर लें। घोल को अच्छी तरह से फेंटे, जिससे किसी तरह की गांठ न रह जाए। इसके बाद सारी सब्जियों को बारीक काट लें। 

इसे भी पढ़ें: Aloo Paratha: आलू का पराठा बनाएं तो मिला लें बस एक चीज़, सुबह का नाश्ता हो जाएगा एकदम परफेक्ट, खाने वाले करेंगे तारीफ

कटी सब्जियों को बैटर में डालकर मिलाएं। फिर घोल में कसा हुआ अदरक, हरी मिर्च और स्वाद के मुताबिक नमक भी मिला दें। इसके बाद घोल को ढककर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें। इतने वक्त में सूजी फूल जाएगी। इसके बाद दोबारा बैटर को फेंटे और उसमें बेकिंग सोडा मिक्स कर दें। 

अब एक नॉनस्टिक तवा लेकर उसे गर्म करें। तवा गर्म होने पर एक चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें। इसमें आधा चुटकी राई के दानें बिखेर दें। अब एक कटोरी में उत्तपम का बैटर लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल करते हुए फैलाएं। ध्यान रखें कि फैलने के दौरान उत्तपम ज्यादा पतला न हो। 

इसे भी पढ़ें: Pyaj ka Achar: सब्जी का स्वाद बढ़ाने वाली प्याज का अचार भी है जोरदार, चटकारे लेकर खाएंगे, बार-बार मांगेंगे

अब थोड़ी सी कटी हुई सब्जियां उत्तपम के ऊपर बिखेर कर हल्की सी दबाएं और हरा धनिया डाल दें। उत्तपम को दबाए हुए हल्का सुनहरा होने तक पकने दें। इसके बाद उत्तपम पलट दें और थोड़ा सा और तेल लगाकर सेकें। इसके बाद उत्तपम प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे बैटर से सूजी उत्तपम बना लें। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें। 

5379487