Logo
Eye Care in Summer: अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं, स्क्रीन पर काम करते हैं या धूप में निकलते हैं, तो आपकी आंखों सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए और किन आदतों से बचना चाहिए।

Eye Care in Summer: गर्मी का मौसम हमारी आंखों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। तेज धूप और गर्म हवाएं हमारी आंखों पर भी असर डालती हैं। जलन, सूखापन, पानी आना या रेडनेस जैसी समस्याएं गर्मियों में आम हो जाती हैं। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहते हैं, स्क्रीन पर काम करते हैं या धूप में निकलते हैं, तो आपकी आंखों को भी आराम करने की जरूरत है। चलिए जानते हैं गर्मियों में आंखों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना चाहिए और किन आदतों से बचना चाहिए।

गर्मियों में आंखों की देखभाल के 3 जरूरी बातें 

सनग्लासेस पहनना ना भूलें

जब भी धूप में बाहर जाएं, आंखों पर UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस जरूर पहनें। धूप में मौजूद अल्ट्रावायलेट किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ये न सिर्फ आंखों को जलन और थकावट से बचाते हैं, बल्कि स्टाइलिश भी लगते हैं। 

खुद को हाइड्रेट रखें

गर्मी में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे आंखें सूख सकती हैं। पानी कम होने पर आंखों में ड्राइनेस और जलन हो जाती है। दिन भर में कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिएं। नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ जैसी चीजें भी ली जा सकती है। 

आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें 

अगर आपकी आंखों में सूखापन या जलन महसूस हो रही है, तो आंखों में नमी बनाए रखने के लिए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये धूल-धूप से होने वाली परेशानियों से राहत दिलाते हैं। हालांकि इसके लिए डॉक्टर की सलाह लेकर आई ड्रॉप का यूज करें। 

इसे भी पढ़े: Health Tips: रात में देर से जागना कहीं खराब न कर दे तबीयत! जानें सेहत बनाए रखने के लिए कितने वजह सोना चाहिए?

इन 3 गलतियों से बचना चाहिए 

देर रात तक स्क्रीन पर न रहें

मोबाइल, लैपटॉप या टीवी, ये सब आंखों पर लगातार प्रेशर डालते हैं। खासकर जब आप देर रात तक स्क्रीन देखते हैं, तो आंखों को आराम नहीं मिल पाता। इससे आंखें थक जाती हैं, लाल हो सकती हैं या सूख सकती हैं। कोशिश करें कि रात को सोने के कम से कम 1 घंटा पहले स्क्रीन देखना बंद कर दें।

धूप में बिना चश्मा लिए न निकलें

कई लोग सोचते हैं कि बस थोड़ी देर के लिए बाहर जा रहे हैं, तो चश्मा पहनने की क्या जरूरत है। लेकिन यही थोड़ी देर की लापरवाही आंखों के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए चश्मा लिए बिना बाहर निकलने का सोचे भी नहीं। 

आंखों में बहुत ज्यादा ठंडा पानी न डालें

गर्मी में कुछ लोग आंखों में बर्फ जैसा ठंडा पानी डालते हैं, ताकि ठंडक मिले। लेकिन ये आदत नुकसानदायक हो सकती है। बहुत ठंडा पानी आंखों की नसों को झटका दे सकता है। अगर आंखों को साफ करना है तो नॉर्मल या हल्का ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें।

(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपकी आंखों में ज्यादा परेशानी है तो डॉक्टर की सलाह के बिन किसी की चीज का इस्तेमाल करने से बचें। 

5379487