दात में दर्द कई बार असहनीय हो जाता है। जिसकी वजह से हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- दांतों में सड़न, मसूड़ों में सूजन, कैविटी, या कोई संक्रमण। इस दर्द को तुरंत कम करने के लिए घरेलू उपाय बेहद प्रभावी हो सकते हैं। ये न केवल दर्द से राहत देते हैं, बल्कि दांतों की समस्याओं से भी बचाते हैं। 

लौंग की मदद लें  

लौंग को दांत दर्द के लिए एक प्राकृतिक उपचार माना जाता है। इसमें नामक एक तत्व होता है, जो एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है। यह दांत दर्द को तुरंत कम करने में मदद करता है और संक्रमण को भी नियंत्रित करता है।

  • आप सीधे एक लौंग को अपने दर्द वाले दांत के पास रख सकते हैं।
  • लौंग का तेल एक कॉटन बॉल पर लगाकर दर्द वाले हिस्से पर रख सकते हैं।
  • अगर लौंग का तेल उपलब्ध न हो, तो साबुत लौंग को मुंह में धीरे-धीरे चबा सकते हैं। 

नमक पानी से कुल्ला

नमक पानी से कुल्ला करना दांत दर्द के लिए एक पुराना उपाय है। यह न केवल दांतों में फंसे बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है, बल्कि सूजन को भी कम करता है। 

  • आधे ग्लास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं 
  • इस नमक के घोल से 30 सेकंड तक कुल्ला करें और फिर थूक दें।
  • दिन में 2-3 बार करें, खासकर खाने के बाद, जिससे दांतों के आस-पास की सफाई हो सके।

बर्फ की सिकाई

बर्फ दर्द को सुन्न करने में मदद करती है और सूजन को कम करती है। यह दांत दर्द से अस्थायी रूप से राहत प्रदान करती है और दर्द की तीव्रता को कम करती है।

  • बर्फ के छोटे टुकड़े को एक कपड़े में लपेटकर प्रभावित हिस्से के पास बाहरी हिस्से पर 10-15 मिनट तक रखें।
  • इसे दिन में 2-3 बार करें। बर्फ सीधे दांत पर न लगाएं, इससे ठंड के कारण दर्द बढ़ सकता है।

लहसुन

लहसुन एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, जो बैक्टीरिया को मारने और दांत दर्द को कम करने में मदद करता है। 

  • एक लहसुन की कली को पीसकर या काटकर दर्द वाले दांत पर रखें।
  • आप चाहें तो लहसुन में थोड़ा सा नमक मिलाकर दर्द वाले हिस्से पर लगा सकते हैं।

गुड़हल की पत्तियां

गुड़हल की पत्तियां एक और प्रभावी घरेलू उपचार हैं जो दांत दर्द को कम करने में मदद करती हैं। यह सूजन और दर्द को कम करता है।

  • गुड़हल की कुछ पत्तियों को धोकर साफ करें और इसे चबाएं।
  • गुड़हल की पत्तियों का पेस्ट बनाकर भी दांत पर लगाया जा सकता है।