पीठ के मुंहासे दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

10 Jul 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

गर्मियों या बरसात के मौसम में पसीने की चिपचिपाहट या धूल-मिट्टी जमने की वजह से अक्‍सर पीठ पर मुंहासे निकल आते हैं।

ऐसे में अगर आप इस समस्या से परेशान है, तो आज हम आपको इससे छुटकारा पाने के उपाय बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं इसके घरेलू उपचार...

सेब का सिरका त्‍वचा के पीएच लेवल को कम करता है। इससे त्‍वचा पर मुंहासे की समस्‍या दूर हो जाती है। इसे त्वचा पर लगाने के लिए सेब के सिरके में शहद डालें।

फिर इस मिश्रण को अपने पीठ पर निकले मुंहासे पर लगाएं। करीब 30 से 40 मिनट के लिए इसे मुंहासे पर लगा रखें।

जब ये सूख जाएं, तो इसे पानी से साफ कर लें। ऐसा तब तक करें जब तक आपके मुंहासे ठीक नहीं हो जाते हैं।

इसके आलावा नारियल का तेल भी आपके पीठ के मुंहासों को ठीक करने में काफी मददगार होता है। इतना ही नहीं, नारियल के तेल से मुंहासों के दाग-धब्‍बे भी गायब हो जाते हैं।