वट सावित्री पर पहने बॉलीवुड इंस्पायर्ड साड़ी

29 May 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखती हैं। यह पर्व शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है और इसके लिए वह सोहल श्रृंगार करती हैं।

इस खास मौके पर अक्सर महिलाएं साड़ी पहनना पंसद करती है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की कुछ साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिसे आप अपने वट सावित्री व्रत पर वियर कर सकती हैं।

अगर आप हैवी साड़िया कैरी करना नहीं पसंद करती है, तो आप कोरलआइट साड़ी पहन सकती हैं। त्योहार के हिसाब से आप ब्राइट कलर भी खरीद सकती हैं।

आजकल सिल्क साड़ी काफी ट्रेंड में हैं और हर महिलाएं इसे वियर करना पसंद करती हैं। वट सावित्री व्रत पूजा के लिए आप हैवी वर्क वाली सिल्क साड़ी स्टाइल कर सकती हैं।

वट सावित्री व्रत पूजा पर पर आप टिश्यू सिल्क साड़ी भी वियर सकती हैं। इन दिनों यह ट्रेंड में भी है। इस साड़ी में आपको हैवी बॉर्डर वर्क मिलेगा। साथ ही इसमें छोटी-छोटी बूटी डिजाइन भी मिल जाएगी।

इस खास मौके पर आप लाल बनारसी साड़ी भी पहन सकती हैं। इस दिन लाल पहनना शुभ माना जाता है। क्योंकि लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है।

इसके अलावा वट सावित्री व्रत पूजा पर आप कलरफुल डिजाइन की साड़ियां भी वियर कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत भी दिखेंगी।