Oops! बॉयफ्रेंड शिखर ने कैंची से काटा जान्हवी कपूर का लहंगा

06 Jul 2024

फोटो क्रेडिट: Instagram

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी 5 जुलाई को होस्ट हुई जिसमें बी-टाउन सेलेब्स ने खूब रंग जमाया। इसमें जान्हवी कपूर भी शामिल हुईं।

जान्हवी अपने बेस्ट फ्रेंड्स अनंत-राधिका के फंक्शन में खूब एंजॉय करती नजर आईं। उनके साथ बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी मौजूद रहे।

संगीत फंक्शन में जान्हवी नीले रंग का खूबसूरत लहंगा पहनकर पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने फंक्शन से अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

एक्ट्रेस ने लंबे चौड़े पोस्ट में बताया है कि ये ब्लू लहंगा उन्होंने जामनगर के मोरों से प्रेरित होकर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बनवाया है।

जामनगर में एक्ट्रेस ने ढेर सारे मोरों को देखा जो हर जगर आसानी से दिख जाते थे, जिससे इंस्पायर होकर उन्होंने इसे अपने लहंगे में पिरो लिया। उन्होंने खास अनंत-राधिका के फंक्शन के लिए ये लहंगा बनवाया है।

संगीत फंक्शन में एक्ट्रेस ने स्टेज पर जमकर डांस किया था। इसके लिए उन्हें अपने लहंगे से कैन-कैन को काटना पड़ा ताकी वो आसानी से डांस कर सकें।

इसके लिए जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया ने उनकी मदद की। फोटो में वह जान्हवी के लहंगे को कैंची से काटते दिख रहे हैं।