करेला खाने के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का सेवन

07 Jul 2024

करेला सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है इसके साथ कुछ चीजों का सेवन करना नुकसानदायक भी हो सकता है।

आइए जानते हैं करेले के साथ किन चीजों का उपयोग करना नुकसानदायक होता है।

मूली (radish): करेला खाने के बाद मूली या मूली से बनी चीजों का सेवन करने से गले में कफ और एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।

दही (Curd): करेले की सब्जी या जूस आदि के बाद दही का सेवन करने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही स्किन रैशेज होने की संभावना रहती है।

भिंडी (ladyfinger): भिंडी और करेले की सब्जी का सेवन एक साथ करने से अपच की शिकायत हो सकती है। इसलिए कभी भी साथ में सेवन नहीं करना चाहिए।

आम (Mango): करेले को पचने में समय लगता है, वहीं आम का पाचन भी देर से होता है। ऐसे में करेला और आम का सेवन एक साथ करने से उल्टी, जलन, और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

दूध (Milk): अगर आप करेला और दूध को एक साथ खाते हैं तो इससे पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही कब्ज, दर्द और जलन होने की संभावना बढ़ जाती है।