दाग-धब्बों को दूर भगाने के लिए रामबाण है चंदन का तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

29 May 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

महिलाएं अक्सर अपने चेहरे की सुंदरता को बरकार रखने के लिए चंदन के पाउडर का इस्तेमाल करती हैं।

चंदन का उपयोग चेहरे को ग्लोइंग बनाने और दाग-धब्बों को दूर भगाने के लिए किया जाता है।

ऐसे में चंदन का तेल भी चेहरे की जुंड़ी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे लगाने से चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ती है।

चंदन के तेल को फेस पर टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। टोनर बनाने के लिए चंदन के तेल में पानी के कुछ बूंदें मिला लें। फिर इसे फेस वॉश करने के बाद अपने चेहरे पर लगाएं।

इसके अलावा आप चंदन के तेल से फेस मास्क भी बना सकते हैं। इसके लिए 1-2 बूंदे चंदन के तेल में 1/4 चावल का आटा मिक्स करें। इससे एक बेहतरीन पेस्ट तैयार हो जाएगा और फिर अपने फेस पर लगाएं।

चंदन के तेल को सीरम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं। सीरम बनाने के लिए 1-2 बूंद शहद लें और उसमें चंदन के तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब अपने चेहरे पर अप्लाई करें।

इस सीरम का इस्तेमाल हफ्ते में 2 दिन करें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर होंगे। साथ ही आपकी स्किन ग्लो भी करेगी।