चेहरे के पिंपल्स दूर भगाने के लिए अपनाएं कोरियन टिप्स

18 Jul 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

आजकल हर महिलाएं पिंपल्स से काफी परेशान है और इसे दूर भगाने के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडेक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

लेकिन इसके बावजूद उनको काले दाग-धब्बें और मुहांसों से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कोरियन ब्यूटी टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप पिंपल्स को मिनटों में गायब कर सकती हैं।

पिंपल्स को छुटकारा पाने के लिए एक टीस्पून बेकिंग सोडा लें और उसे पानी के साथ मिक्स करकेपेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने पिंपल पर लगाएं।

फिर करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस साफ कर लें। इसके बाद फेस पर टोनर लगाएं। ध्यान रहे कि अगर आपको बेकिंग सोडा लगाने के बाद परेशानी महसूस होती है तो तुरंत चेहरा धो लें।

इसके अलावा आप लहसुन की 3-4 कलियां लें और उसे पीस लें। फिर इसे पानी के साथ मिक्स करके पेस्ट बनाएं और अपने पिंपल पर लगाएं।

अब करीब दस मिनट बाद अपने फेस को धो लें। इस पेस्ट आपके पिंपल दूर हो सकते हैं। लेकिन अगर आपकी स्कीन काफी सेंसिटिव है तो आप लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

एप्पल विनेगर पिंपल को दूर भगाने में काफी मददगार होता है। इसे अपने फेस पर लगाएं और करीब दस मिनट बाद फेस को ठंडे पानी से धो लें।