रेस्टोरेंट स्टाइल वेज हक्का नूडल्स की सबसे आसान Recipe

20 Sep 2024

भारत में लोग चाइनीज फूड के दीवाने हैं। चाइनीज फूड में कई प्रकार की डिशेज शामिल है लेकिन सबसे ज्यादा लोग नूडल्स खाना पसंद करते हैं।

नूडल्स बनाना आसान है और ये देश के हर कोने में अपनी-अपनी स्टाइल से बनाया जाता है। रेस्टोरेंट स्टाइल हक्का नूडल्स का स्वाद ही अलग है।

वेज हक्का नूडल्स बनाना बहुत ही आसान है लेकिन इसमें रेस्टोरेंट स्टाइल का तड़का और भी स्वाद ले आता है। जानिए इसे बनाने का तरीका।

सामग्री- नूडल्स, तेल, प्याज स्लाइस में कटे हुए, शिमला मिर्च, गाजर, पत्ता गोभी, अदरक और लहसुन बारीक कटा, लाल मिर्च सॉस या पाउडर, टोमैटो सॉस, विनेगर, सोया सॉस, नमक, काली मिर्च पिसी

रेसिपी- एक बर्तन में पानी उबाल लें। इसमें नूडल्स डालें। आधी चम्मच नमक और तेल की बूंदे डालकर अच्छे से पकाएं। अब सभी सब्जियों को पतले लंबे शेप में काटें।

- नूडल्स को ठंडा करलें। अब एक कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डालें। इसमें लहसुन-अदरक डालें। अब सभी सब्जियां डाले और 1-2 मिनट के लिए सौटे करें। ऊपर से बॉयल नूडल्स डालें।

- अब इसमें एक-एक कर सभी सॉस डालें। स्वादानुसार नमक मिलाएं और नूडल्स मिक्स करें। ऊपर से नूडल्स मसाला एड करें।