बेटे की मेहंदी और माता की चौकी में छाया नीता अंबानी का रॉयल लुक

11 Jul 2024

फोटो क्रेडिट: (Google)

इन दिनों अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी की प्री-वेडिंग रस्में जोरों-शोरों से चल रही हैं। कपल 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

हाल ही में अंबानी परिवार ने माता की चौकी और अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया था। जिसके बाद से ही नीता अंबानी अपने आउटफिट और ज्वेलरी को लेकर सुर्खियों में हैं।

बता दें, अनंत-राधिका की मेहंदी में नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया लहंगा पहना था। जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इस ब्लू एंड ग्रीन लहंगे को उन्होंने पोल्की नेकलेस के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां पहनी थीं।

अनंत और राधिका की शादी से पहले माता की चौकी रखी गई। जिसमें नीता अंबानी ने ट्रेडिशनल लाल घरचोला साड़ी कैरी की थीं। इस साड़ी में वह काफी गॉर्जियस दिखीं।

नीता अंबानी की रेड कलर की चटक साड़ी पर हैवी गोल्डन जरी का काम किया गया था। जो उसे एक यूनिक लुक दे रहा था।

इसके साथ ही नीता अंबानी हार बेहद यूनिक था। उन्होंने नौ रत्नों- हीरा, पन्ना, मोती, मूंगा, मणिक, गोमेद, लहसुनिया, नीलम, पुखराज से बना नवरत्न हार पहना था।