Amit Shah on 100 days Of PM Modi 3rd Term: पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन मंगलवार, 17 सितंबर को पूरा हो गया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान किए गए कामकाज का ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी एक साधारण परिवार में जन्मे। इसके बाद देश के प्रधानमंत्री बने। दुनिया के 100 से ज्यादा देशों ने पीएम मोदी को पुरस्कार दिया है।

सरकार के कामकाज पर बुकलेट का विमोचन
इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुकलेट का विमोचन किया। इस बुकलेट में मोदी सरकार की उपलब्धियों और नीति कार्यान्वयन के बारे में बताया गया है। इस मौके पर अमित शाह ने कहा, "मोदी सरकार के दस वर्षों के समर्पण के बाद, विकास, सुरक्षा और गरीबों के कल्याण के लिए, भारतीय जनता ने बीजेपी और उसके गठबंधन दलों को जनादेश दिया। यह पिछले 60 वर्षों में पहली बार हुआ है। इससे देश में राजनीतिक स्थिरता का माहौल बना है। हमने नीतियों के कार्यान्वयन को देखा है। पिछले 10 वर्षों में, मोदी सरकार ने आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को मजबूत करके एक सशक्त भारत स्थापित किया है।"

नई शिक्षा नीति और क्षेत्रीय भाषाओं का सम्मान
शाह ने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति की भी सराहना की, जिसमें प्राचीन शिक्षा प्रणाली और आधुनिक शिक्षा को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति ने न केवल हमारे ऐतिहासिक शिक्षा प्रणाली को सम्मानित किया है, बल्कि हमारे क्षेत्रीय भाषाओं को भी मान्यता दी है। इस नीति के तहत, भारतीय शिक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है।

पीएम मोदी का जन्मदिन 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाया जा रहा
अमित शाह ने कहा कि देशभर में कई संस्थानों ने पीएम मोदी के जन्मदिन को 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक, पार्टी कार्यकर्ता लोगों की मदद करेंगे। शाह ने कहा, "पीएम मोदी गरीब परिवार में पैदा हुए और आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र के प्रधानमंत्री हैं। 15 अलग-अलग देशों ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया है। आज 140 करोड़ भारतीय उनके लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।"

अश्विनी वैष्णव ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों को सराहा
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और बुकलेट की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस बुकलेट में सरकार की योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी दी गई है। यह दस्तावेज मोदी सरकार के पिछले 100 दिनों के कार्यों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करता है।

साल लाख तक कि आय पर अब टैक्स नहीं
अमित शाह ने कहा कि अब  सात लाख की आय पर अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। वन रैंक वन पेंशन का तीसरा संस्करण जारी कर दिया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत ढाई लाख से ज्यादा लोगों के घर में कनेक्शन लग चुका है। पीएम ई बस सेवा के लिए 34 करोड़ की लागत से स्वीकृत की गई है। वित्तीय और इन्नोवेशन को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप पर बोढ डालने वाले ऐंजल टैक्स को हमने खत्म किया है। मुद्रा लाेन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख कर दिया गया है। MSME के लिए क्रेडिट स्कीम शुरू की गई है। 

देश भर में तैयार हुई 11 लाख लखपति दीदी
केंद्र सरकार ने कई लाख नियुक्तियों की घोषणा है। पीएलआई स्कीम और 12 इंडस्ट्रियल एरिया को देश भर में विकसित किया जाएगा। इससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होगा। अमित शाह ने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत 11 लाखपति दीदी को प्रमाणपत्र दिया गया है।  इसके साथ ही पर्यटन दीदी, पर्यटन मित्रों को भी जोड़ा जाएगा।  अनुसूचित जनजाति के दिव्यांग व्यक्तियों के लिए तीन लाख प्रमाणपत्र 100 दिनों में दिए गए हैं। 

वक्फ संपत्तियों पर लाएंगे विधेयक
वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और दुरुपयोग को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। इसे लेकर जल्द विधेयक लाया जाएगा। जैसा हमने अपने घोषणा पत्र में  दावा किया था अब 70 साल से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड के तहत 5 लाख तक मुफ्त इलाज मिल सकेगा। इससे देश के 6 करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। हम मेडिकल शिक्षा पर विदेश की निर्भरता को खत्म कर देंगे। इसके लिए 75 हजार मेडिकल सीटें देश में बनाई जाएगी।