India's women Chief Ministers : आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी सिंह अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की राजनीति में यह पद संभालने वाली तीसरी महिला है।

ऐसे में यदि भारत में महिला मुख्यमंत्रियों की बात करें तो अब तक 16 महिलाएं मुख्यमंत्री रह चुकी हैं  और आतिशी 17वीं महिला मुख्यमंत्री हैं। आज हम आपको देश की सभी 17 महिला मुख्यमंत्रियों की लिस्ट, उनका राज्य और उनके कार्यकाल के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां आप लिस्ट देख सकते हैं...

  1. सुचेता कृपलानी 1963 में भारत की पहली मुख्यमंत्री बनीं और उत्तर प्रदेश राज्य की सेवा की।सुचेता कृपलानी देश ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की भी पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं। पहली मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी के बाद बसपा अध्यक्ष मायावती 4 बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं।  
  2. नंदनी सतपति 1972 में उड़ीसा की पहली मुख्यमंत्री बनीं।ओडिशा की आयरन लेडी कही जाने वाली नंदिनी सत्‍पथी ओडिशा की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रहीं। वो उन चुनिंदा महिला नेत्रियों में से एक रहीं, जिन्‍होंने अपने 52 वर्ष के राजनीतिक करियर में एक भी चुनाव नहीं हारा। 
  3. शशि कला काकोडकर (1977) दो बार गोवा दमन और द्वीव की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।शशिकला काकोडकर महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एम॰जी॰पी॰) की एक प्रमुख नेत्री है। ये गोवा के पहले मुख्यमंत्री दयानंद बंडोडकर की पुत्री हैं।
  4. सईदा अनवर तैमूर ये1980 में असम की पहली मुख्यमंत्री बनीं। अनवरा तैमूर असम में देश की पहली मुस्लिम और अल्पसंख्यक महिला मुख्यमंत्री बनीं। वह कांग्रेस पार्टी से 1980 में असम की मुख्यमंत्री बनीं। वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। 
  5. जानकी रामचंद्रन ये 1988 में तमिलनाडु की पहली मुख्यमंत्री बनीं।वह तमिलनाडु राजनीति के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। जानकी रामचंद्रन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मी दुनिया से की थी। बाद में राजनीति में एंट्री की और सीएम की कुर्सी संभाली। जानकी का जन्म 30 नवंबर 1923 में ब्रिटिश शासनकाल में वाई कोम, केरल में हुआ था।   
  6. जे जयललिता 1991 में तमिलनाडु की दूसरी मुख्यमंत्री बनीं। देश की सबसे ज्यादा बार महिला मुख्मंत्री बनने का श्रेय AIADMK की जयललिता को मिला। वह 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। जयललिता तमिलनाडु की पहली बार 24 जून 1991 में सीएम बनीं थीं और पांच बार मुख्यमंत्री पद के दौरान उनका कार्यकाल 14 साल 124 दिन रहा।
  7. मायावती 1997 में उत्तर प्रदेश राज्य में दूसरी और पहली दलित मुख्यमंत्री बनीं। मायावती देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनीं। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती यूपी की सबसे ज्यादा तीन बार महिला मुख्यमंत्री भी रही हैं। उनका कार्यकाल 7 साल 5 दिन था। मायावती पहली बार 21 मार्च 1997 को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी थीं।
  8. राजेंद्र कौर भट्टल ये 2007 में पंजाब की मुख्यमंत्री बनी थीं। राजिंदर कौर भट्टल (जन्म 30 सितंबर 1945) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस की सदस्य हैं, जिन्होंने 1996 से 1997 तक पंजाब की 14वीं मुख्यमंत्री और 2004 से 2007 तक पंजाब की दूसरी उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।
  9. राबड़ी देवी 2000 में बिहार की पहली मुख्यमंत्री बनीं। राबड़ी देवी (जन्म: 01/01/1955 गोपालगंज) स्वतन्त्र भारत में बिहार प्रान्त की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी 25 जुलाई 1997 को बिहार की मुख्यमन्त्री उस समय बनीं।
  10. सुषमा स्वराज 1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थीं। साल 1998 में भाजपा की सुषमा स्वराज दिल्ली की सबसे पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं थी। उनका कार्यकाल केवल 52 दिन ही रहा। उसके बाद 3 दिसंबर 1998 को कांग्रेस की शीला दीक्षित दिल्ली मुख्यमंत्री बनाया था। 
  11. शीला दीक्षित 1998 में दिल्ली की दूसरी मुख्यमंत्री बनी थीं।कांग्रेस की शीला दीक्षित देश में सबसे लंबे समय तक महिला मुख्यमंत्री रहीं। शीला दीक्षित तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी और उनका कार्यकाल 15 साल 25 दिन रहा। 
  12. उमा भारती 2003 में मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं।उमा का जन्म 3 मई 1959 को एक लोधी (ठाकुर परिवार में) हुआ। वह भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री रहीं। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
  13. वसुंधरा राजे सिंधिया 2003 में ये राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।वसुंधरा राजे सिंह का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था। वह ग्वालियर के महाराजा विजयाराजे सिंधिया-शिंदे और जिवाजीराव सिंधिया-शिंदे की बेटी हैं।
  14. ममता बनर्जी 2011 में पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।ममता बनर्जी  एक भारतीय राजनीतिज्ञ और 2011 से भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं. वह पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री पद संभालने वाली पहली महिला हैं। 
  15. आनंदीबेन पटेल 2014 में गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। आनंदीबेन मफतभाई पटेल (जन्म 21 नवंबर 1941) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो उत्तर प्रदेश की 20वीं और वर्तमान राज्यपाल हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश की 17वीं राज्यपाल और छत्तीसगढ़ की राज्यपाल के रूप में भी कार्य किया।
  16. महबूबा मुफ्ती 2018 में जम्मू कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।महबूबा मुफ्ती भारत के जम्मू और कश्मीर में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की राजनीतिक नेता हैं.
  17. आतिशी सिंह आज 21 सितंबर 2024 को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं। आतिशी कालका जी विधानसभा क्षेत्र से आप की विधायक हैं। 

यह भी पढ़ें :  Delhi New CM Oath Ceremony: दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनीं आतिशी, शपथ ग्रहण के दौरान केजरीवाल भी रहे मौजूद