Logo
भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। किस राज्य में मुख्यमंत्री कौन होगा। इसकी तस्वीर 10 दिसंबर तक साफ हो सकती है।

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने शुक्रवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किए। इस संबंध में भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 10 दिसंबर तक मुख्यमंत्री तय होने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश: भाजपा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के. लक्ष्मण और पार्टी महासचिव आशा लाकड़ा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
संभावित सीएम फेस: नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और शिवराज सिंह चौहान 

राजस्थान: बीजेपी ने राजस्थान का सीएम चुनने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। 
संभावित सीएम फेस: बाबा बालकनाथ, वसुंधरा राजे सिंधिया, ओम माथुर, अर्जुन राम मेघवाल, अश्विनी वैष्णव

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। 
संभावित सीएम फेस: प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, रमन सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी

5379487