Logo
BJP 10th candidate List: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की जगह आसनसोल में एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। वहीं, गाजीपुर में पारसनाथ राय को INDI गठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी के खिलाफ उतारा गया है।

BJP 10th candidate List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार, 10 अप्रैल को अपनी 10वीं लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पंजाब के चंडीगढ़ पश्चिम बंगाल की एक और उत्तर प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। आसनसोल में एसएस अहलुवालिया को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा से होगा। भाजपा ने आसनसोल सीट पर पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया था। लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। 

किरण खेर का पत्ता साफ
भाजपा ने चंडीगढ़ से मौजूदा सांसद किरण खेर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया गया है। किरण खेर, बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर की पत्नी हैं। संजय टंडन चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। इस समय वे हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी हैं। 

वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से उतारा है। वहीं, गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के भाई और INDI गठबंधन में सपा और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार अफजाल अंसारी के खिलाफ पारस नाथ राय को टिकट दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री को डिंपल यादव के सामने टिकट
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को उतारा गया है। इलाहाबाद की मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कट गया है। इसके अलावा मछलीशहर से बीपी सरोज, कौशांबी से विनोद सोनकर को टिकट दिया है। भाजपा समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के सामने मैनपुरी सीट पर जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है। जयवीर ठाकुर इस समय योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 

देखिए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

सीट उम्मीदवार
चंडीगढ़ संजय टंडन
आसनसोल एसएस अहलुवालिया
बलिया नीरज त्रिपाठी
गाजीपुर पारसनाथ राय
फूलपुर प्रवीण पटेल
इलाहाबाद नीरज त्रिपाठी
मैनपुरी जयवीर ठाकुर
मछलीशहर बीपी सरोज
कौशांबी विनोद सोनकर

सात चरणों में होगी वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे
18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में होंगे। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा में 543 निर्वाचित सदस्य हैं। पहले फेज में 19 अप्रैल को 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 89 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को 94 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। 

चौथा चरण 13 मई (96 सीटें), पांचवां चरण 20 मई (49 सीटें), छठा चरण 25 मई (57 सीटें) और सातवां और आखिरी चरण 1 जून (57 सीटें) को होगा। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के बीच बहुत कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा इस बार अपने चुनावी इतिहास में सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

5379487