Logo
BSF kills intruder: जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार (4 अप्रैल) की रात भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने ढेर कर दिया।

BSF kills intruder: जम्मू-कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार (4 अप्रैल) की रात भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को जवानों ने ढेर कर दिया। नियंत्रण रेखा (LoC) पर जवानों ने पहले घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी।  चेतावनी के बाद भी घुसपैठिया नहीं रुका। आगे बढ़ता रहा। खतरे को भांपते हुए जवानों ने उसे गोली मार दी। मौके पर ही मौत हो गई।

भारत में घुसने का मकसद क्या था?  
अब्दुलियां सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने एक व्यक्ति को सीमा पार करते देखा। BSF जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी। घुसपैठिया नहीं रुका और भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा। जवानों ने उसे गोली मार दी। घुसपैठिए के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घुसपैठिया कौन है? किस मकसद से भारत में घुसना चाह रहा था? उसे किसने भेजा था? तमाम सवालों के जवाब का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। 

5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मारा था
4 दिन पहले 1 अप्रैल को पुंछ में सेना ने 4-5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था। LoC से सटे इलाके में 3 माइन ब्लास्ट हुए और पाकिस्तान की ओर से फायरिंग भी हुई थी। इसी समय आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग की। गोलीबारी में 4 से 5 घुसपैठियों मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: भारत में घुसपैठ से पहले मौत: पठानकोट में PAK घुसपैठिया ढेर; चेतावनी के बाद भी नहीं रुका तो BSF ने मार गिराया

पठानकोट में पाकिस्तानी घुसपैठिया को मारा था
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बुधवार (26 फरवरी) को पठानकोट सीमा में पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। बीओपी ताशपतन में इंटरनेशनल बॉर्डर पर घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे चेतावनी दी लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा। बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया था।  

5379487