Logo
गरीब परिवार के सदस्य को 5 किलो राशन और अंत्योदय परिवार को 35 किलो राशन मुफ्त दिए जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में 5 साल और बढ़ाने का फैसला लिया गया है।


केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना covid -19 महामारी के समय चलाई गई थी। जिसमें हर गरीब परिवार के सदस्य को 5 किलो राशन और अंत्योदय परिवार को 35 किलो राशन मुफ्त दिए जा रहे हैं। कैबिनेट की बैठक में 5 साल और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस योजना से करीब 81 करोड़ भारतीय लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को जानकारी दी है। 


महिलाओं के लिए बनाई योजना 
महिलाओं के लिए भी एक योजना बनाई गयी है, इस योजना का नाम केंद्रीय क्षेत्र योजना है। कैबिनेट में महिला स्वयं सहायता समूह के तहत ड्रोन मुहैया कराने की योजना को मंजूरी दी गयी है। चयनित महिलाओं के समूह को ड्रोन दिए जायेंगे। जिसमें 15000 महिलाएं लाभान्वित होंगी। 

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को दी जानकारी 
पिछले 5 वर्षों में लगभग 13.5 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से बाहर आए, जो अपने आप में मोदी सरकार के कार्यक्रम और नीतियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है।  इसी तरह से covid 19  महामारी के समय प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना लाई गयी थी। अब कल निर्णय किया गया है, कि इस योजना को 1 जनवरी 2024 से अगले 5 वर्षों के लिए बढ़ा दिया जाएगा।  देश में जितने चिन्हित परिवार हैं, उन परिवार  के सदस्यों को प्रतिमाह 5 किलो खाद्यान मिलेगा। इस योजना के तहत  81 करोड़ भारतीयों को इसका लाभ मिलेगा।  इसी तरह से अंत्योदय के परिवार को 35 किलो प्रतिमाह खाद्यान मुफ्त में मिलता रहेगा।  जहां एक ओर प्रति व्यक्ति 5 किलो है, वहीं अंत्योदय के परिवार 35 किलो के लाभ से लाभान्वित होते रहेंगे। 5 वर्षों में 11 लाख 80 हजार करोड़ रूपए का खर्च भारत सरकार करेगी।  

5379487