Bhole Baba Suraj Pal Property: हाथरस घटना के बाद से भोले बाबा (Bhole Baba) उर्फ सूरज पाल जाटव( Suraj Pal Jatav) पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इस बाबा के देशभर में 24 आश्रम हैं, जिनकी कुल कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। जुलाई 2 को हुए भगदड़ में 121 लोगों की जान जाने के बाद से यह स्वयंभू बाबा सुर्खियों में है। भोले बाबा, को इसके भक्त नारायण सकार विश्व हरी के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने भक्तों के विश्वास का उपयोग करके इस विशाल संपत्ति का निर्माण किया है। 

देश भर में फैला बाबा का करोड़ों का साम्राज्य
भोले बाबा का साम्राज्य उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में फैला हुआ है। बाबा सूरज पाल जाटव ने लाखों भक्तों के विश्वास के सहारे करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया है। भक्तों का कहना है कि बाबा ने कभी कोई दान नहीं लिया, फिर भी उसने पूरे देश में अपना कारोबार फैलाया। बाबा ने कई ट्रस्ट बनाकर और उनके नाम पर संपत्ति खरीदकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया है।

ट्रस्ट बनाकर खरीदी करोड़ों की अचल संपत्ति
बाबा ने अपने भक्तों से दान नहीं लिया, लेकिन चालाकी से कई ट्रस्ट बनाए और उनकी नाम पर संपत्ति खरीदी। बाबा ने देश के कई राज्यों में महल जैसे आश्रम बनाए हैं, खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसके ऐसे कई आश्रम हैं। बाबा के साम्राज्य की कीमत करीब 100 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। अधिकांश अचल संपत्ति है। बाबा ने अपने भक्तों के विश्वास से खेलकर यह अकूत संपत्ति जुटाई है।

बाबा के आश्रम किसी आलीशान महल जैसे
भक्तों के दान से बाबा ने महलनुमा आश्रम बनाए, जिनमें से प्रत्येक करोड़ों की लागत का है। यह आश्रम सीधे बाबा के नाम पर नहीं हैं, बल्कि राम कुटीर चैरिटेबल (Ram Kutir Charitable Trust) ट्रस्ट द्वारा बनाए गए हैं। कानपुर में स्थित एक आश्रम में अंदर की भव्यता को देखकर अचंभा होता है। बाबा के अन्य आश्रम भी इसी तरह भव्य (Luxurious Ashrams) हैं। इन आश्रमों में महंगी झाड़-फानूस और राजा-महाराजाओं जैसी व्यवस्था है।

5000 लोगों की पिंक आर्मी करती है सुरक्षा
भोले बाबा की सुरक्षा के लिए कम से कम 5000 लोगों की पिंक आर्मी तैनात रहत है। यह पिंक आर्मी हर सत्संग में बाबा को तीन लेयर की सिक्योरिटी कवर देती है। इस सेना में बाबा के 100 ब्लैक कैट कमांडो और 25 से 30 लोगों की विशेष हरिवाक्क स्क्वाड भी शामिल है। बाबा का वाहनों का काफिला भी चर्चा का विषय रहता है, जिसमें 25 से 30 लग्जरी कारें शामिल हैं। इस काफिले में बाबा स्वयं फॉर्च्यूनर कार में सफर करता है।