Logo
Jammu Kashmir ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार (7 अप्रैल) सुबह गोलीबारी हुई। पाक आर्मी ने विस्फोट के बाद संघर्ष विराम तोड़ा है। भारतीय सेना ने जवाबी फायरिंग कर इलाके में पहरा बढ़ा दिया है।

Jammu Kashmir ceasefire Violation: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार (7 अप्रैल) सुबह फिर गोलीबारी हुई। पाक आर्मी ने एक बारूदी सुरंग में विस्फोट के बाद सीजफायर किया है। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तीन दिवसीय यात्रा से बीच संघर्ष विराम का उल्लंघन चिंता का विषय है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर संघर्ष विराम तोड़ा है।  

पाक आर्मी ने दूसरी बार तोड़ा संघर्ष विराम 
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गोलीबारी के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना के अधिकारी भी इलाके में नजर बनाए हुए हैं। आसपास कोई घुसपैठ न हो, इसके लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सेना के जवान लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में 1 अप्रैल को भी पाकिस्तानी सेना की ओर से संघर्ष विराम तोड़ा था। यहां भी बारूदी सुरंग में धमाके के बाद अकारण गोलीबारी शुरू कर दी गई थी। 

सान्याल गांव में 2 आतंकी मारे गए
इंडियन आर्मी को आशंका है कि पुंछ, राजौरी, कठुआ और किश्तवाड़ जिले के पहाड़ी इलाकों में भाड़े के आतंकबादी एक्टिव हैं। 23 मार्च को कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 5 आतंकवादियों का सामना स्थानीय पुलिस से हुआ था। यह लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर 4 किलोमीटर अंदर स्थित सान्याल गांव पहुंच गए थे। पुलिस ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था, लेकिन 3 फरार हो गए थे। इस दौरान 4 पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। 

कठुआ जिले से हो रही थी घुसपैठ 
भारतीय सेना ने आतंकवादियों को तलाशने कठुआ और राजौरी जिलों के ऊंचे इलाकों में 'खोजो और खत्म करो' अभियान बढ़ा दिया है। शुक्रवार को कठुआ जिले के बिलावर इलाके में आतंकवादियों और संयुक्त सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया गया कि, टेरिस्ट कठुआ जिले के ऊंचे इलाकों का इस्तेमाल राजौरी और पुंछ जिलों में घुसपैठ के लिए करते हैं।

4,000 विशेष प्रशिक्षित पैरा कमांडो तैनात 
आतंकवादियों के 'हिट-एंड-रन' हमलों को नाकाम करने इंडियन आर्मी ने 4,000 विशेष प्रशिक्षित पैरा कमांडो को घने जंगलों में तैनात किया है। संयुक्त बलों की गतिविधियों के बाद आतंकवादी पुंछ, राजौरी और कठुआ जिलों में 'हिट-एंड-रन' हमले नहीं कर पा रहे। जैसा कि 2024 की आखिरी तिमाही में हुआ था।

गृहमंत्री अमित शाह रविवार शाम जम्मू में भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए कहा, जल्द ही क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सामान्य हो जाएगी।

5379487