Logo
Mann Ki Baat कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत लोकतांत्रिक महत्व को समझाया। कहा, भारतीय संविधान व सुप्रीम कोर्ट के 75 साल हो गए।

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह रेडियो पर 'मन की बात' कर रहे हैं। यह उनका 109वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीय संविधान और सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष हो रहे हैं। संविधान की मूल प्रति के तीसरे अध्याय में नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का वर्णन है। यह दिलचस्प है कि तीसरे अध्याय के प्रारंभ में हमारे संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के चित्रों को स्थान दिया था। PM मोदी ने नए साल व अमृतकाल का जिक्र करते हुए दो दिन पहले देशवासियों ने गणतंत्र दिवस मनाया है। लोकतंत्र का यह पर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को सशक्त बनाता है।  

वीडियो देखें..

2024 की पहली 'मन की बात' कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी ने अंगदान कराने वाली एक संस्था का जिक्र किया। कहा, हमारे बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जीवन के अंत के बाद भी समाज के प्रति दायित्वों को निभाते हैं। हाल के वर्षों में देश में एक हजार से अधिक लोग ऐसे रहे, जिन्होंने निधन के बाद अपने अंगों का दान कर दिया। देश के कई संगठन इस दिशा में प्रेरक प्रयास कर रहे हैं।

Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat 109th episode
Prime Minister Narendra Modi Mann Ki Baat 109th episode

कमाल की थी गणतंत्र दिवस की परेड 
2024 की पहली 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि इस बार 26 जनवरी की परेड तो कमाल की थी। सबसे ज्यादा चर्चा परेड में नारी शक्ति को देखने की रही। केंद्रीय सुरक्षा बलों और दिल्ली पुलिस की महिला टुकड़ियों ने जब कर्तव्य पथ पर मार्च करना शुरू किया तो हर कोई गर्व से भर गया।

जमीन से जुड़कर बदलाव लाने वालों का सम्मान 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, तीन दिन पहले देश ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है, जिसमें ऐसे लोगों को पद्म सम्मान दिया जा रहा है, जिन्होंने जमीन से जुड़कर समाज में बड़े-बड़े बदलाव लाने का काम किया है... मीडिया से दूर ये लोग बिना किसी लाइमलाइट के समाज सेवा में जुटे थे। मुझे खुशी है कि पद्म सम्मान घोषित होने के बाद ऐसे लोगों की हर तरफ चर्चा हो रही है।

5379487