Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर के घर 'लक्ष्मी' का आगमन हुआ। सीमा मंगलवार (18 मार्च) को 5वीं बार मां बनीं। ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में सीमा ने सुबह 4 बजे बेटी को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। सचिन मीणा को पहली संतान हुई। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी की लहर है। सीमा को जल्द अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। 

'भगवान का आशीर्वाद'
सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। पति सचिन मीणा और उनका परिवार सीमा को ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे।  डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे सीता ने बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि बेटी के जन्म से वे बहुत खुश हैं। इसे भगवान का आशीर्वाद मानते हैं।

जल्द होगा नामकरण 
सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। नामकरण की प्रक्रिया में लोगों से सोशल मीडिया को जरिए नाम के सजेशन भी लिए जाएंगे। 

जन्म से पहले गोदभराई 
बच्ची के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म हुई थी। गोदभराई में पूरा परिवार शामिल हुआ। 
कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर रस्म को यादगार बनाया। सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।

नेपाल में रचाई शादी
2019 में पाकिस्तान में सीमा हैदर के पति गुलाम नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया था। गुलाम फिर कभी नहीं लौटा। 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए सचिन मीणा से हुई। दोनों के बीच अफेयर हुआ। 10 मार्च को दोनों नेपाल में मिले। सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी की। इसके बाद सीमा सचिन के साथ ही रहना चाहती थी। सचिन भी सीमा के साथ रहना चाहता था। 

13 मई को नोएडा पहुंची सीमा 
सचिन ने सीमा से कहा कि वो उसे चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है। फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया।  13 मई को सीमा नोएडा पहुंची। सचिन और सीमा रबूपुरा इलाके में किराए का मकान लेकर रहने लगे। पुलिस को भनक लगी। अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का आरोप लगा। 4 जुलाई को सचिन और सीमा को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों कोर्ट से जमानत पर अभी रिहा हैं।