Tirupati Laddu Animal Fat: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में तिरुपति लड्डू में एनिमल फैट का इस्तेमाल किया गया था। यह लड्डू तिरुमला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर में यानी कि तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में दिया जाता है। नायडू के इस आरोप से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। YSR कांग्रेस ने इस आरोप को बेबुनियाद और दुर्भावनापूर्ण बताया है।

YSR कांग्रेस पर गंभीर आरोप
चंद्रबाबू नायडू ने NDA की एक बैठक में कहा कि YSR कांग्रेस की पिछली सरकार ने तिरुमला की पवित्रता को नुकसान पहुंचाया है। नायडू ने कहा कि YSR कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ अन्नदानम (Annadanam) की गुणवत्ता को कम किया, बल्कि लड्डू में भी मिलावट कर दी। चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डुओं में शुद्ध घी की जगह एनिमल फैट का इस्तेमाल किया गया। इस दावे के बाद आंध्र प्रदेश के साथ ही पूरे देश में चिंता जाहिर की जा रही है। 

ये भी पढें: TDP Linked Stocks: चंद्रबाबू नायडू की पत्नी की संपत्ति 5 दिनों में 535 करोड़ रुपए बढ़ी, बेटे को 237 करोड़ का फायदा

फिर से किया जा रहा शुद्ध घी का इस्तेमाल
नायडू ने कहा कि मेरी सरकार अब फिर से इन लड्डूओं को बनाने के लिए शुद्ध घी का इस्तेमाल कर रही है और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) की पवित्रता की रक्षा के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। नायडू ने कहा कि हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसका ध्यान रखा जाएगा। नायडू ने तिरुमला की पवित्रता बनाए रखने का वादा भी किया।

ये भी पढें: Who is Kadambari Jethwani: आंध्र प्रदेश में एक एक्ट्रेस की अवैध गिरफ्तारी, CM चंद्रबाबू ने 3 सीनियर IPS को किया सस्पेंड

YSR कांग्रेस ने भी किया पलटवार
YSR कांग्रेस ने चंद्रबाबू नायडू के इस आरोप को पूरी तरह से खारिज किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू पर निशाना साधते हुए कहा कि चंद्रबाबू नायडू के आरोप दुर्भावनापूर्ण हैं। रेड्डी ने कहा, "चंद्रबाबू नायडू तिरुमला की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नायडू करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहे हैं।"

ये भी पढें: 'छोटे भाइयों को सस्ते दामों पर पिलाएंगे अच्छी शराब': आंध्र प्रदेश में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू का अनोखा चुनावी वादा

सुब्बा रेड्डी ने दी चंद्रबाबू नायडू को चुनौती
वाईवी सुब्बा रेड्डी ने आगे कहा कि नायडू सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने नायडू को चुनौती दी कि यदि वह सच बोल रहे हैं, तो वह अपने परिवार के साथ तिरुमला जाकर शपथ लें। रेड्डी ने कहा कि वह और उनका परिवार इस मुद्दे पर मंदिर में जाकर शपथ लेने के लिए तैयार हैं।

राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश?
YSR कांग्रेस ने कहा कि यह मुद्दा नायडू की राजनीति से प्रेरित है। पार्टी ने दावा किया कि नायडू इस तरह के आरोप लगाकर अगले चुनाव के लिए राजनीतिक माहौल  गर्म करने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी ने कहा कि तिरुपति लड्डू की पवित्रता से कोइ समझौता नहीं किया गया था। राज्य में वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकाल में तिरुपति लड्डूओं में किसी प्रकार की मिलावट नहीं की गई थी।