Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

25 december ka Ank Rashifal: आज 25 दिसंबर 2023 है और दिन सोमवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (25/12 /2023, 2+5+1+2+2+0+2+3=17 ) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 17 है,  जिसका जोड़ 8 बनता है। अंकशास्त्र में यह अंक शनि का प्रतिधिनित्व करता है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का सोमवार यानी 25 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर के आ सकता है, मगर दिन की शुरुआत अच्छी होगी। जिसके कारण आप बाकी की चुनौतियों को भी हल कर पाएंगे। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। तनाव से दूर रहेंगे। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहने की संभावना है, परंतु किसी वरिष्ठ पुरुष से आपके परिवार में आपका लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसीलिए आप कोशिश करें, कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। धन की हानि हो सकती है। इसीलिए किसी को भी धन न दें।
लकी अंक: 52,   शुभ रंग: सिल्वर

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। लंबे समय से कोई कार्य अगर कर रहे थे, तो उसका फल आज आपको मिलने की संभावना है। वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर स्वास्थ्य को हानि पहुंच रही थी, तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे। आज का दिन आपके परिवार वालों के लिए आपके साथ अच्छा हो सकता है। अपने परिवार के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं। धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। कहीं पर यदि आपने धन निवेश किया था, तो आपको वापस मिलने की संभावना भी है।
लकी अंक: 22,  शुभ रंग: ग्रे

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके ऑफिस में कोई नया कार्य करने के लिए आपको चुना जा सकता है। जिसके कारण आप अपने आप को कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे, वहीं पर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, परंतु बाहर के खाने पीने से बचें। आज का दिन आपके परिवार वालों के लिए भी काफी हद तक अच्छा रहेगा। अगर आप अपने छोटे भाई के या बहन के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे, तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। वहीं पर आज आप धन खर्च भी खूब करेंगे और आने वाले समय में धन प्राप्ति भी करेंगे।
लकीअंक: 12,  शुभ रंग: हरा

मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक कुछ नई चीज लेकर आएगा। जिसके कारण आप लोग खुश रहेंगे और अपने आप को ताजा और तंदुरुस्त महसूस रखेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु आप किसी भी तरह के नशीले पदार्थ से दूर रहें, नहीं तो आपके स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। घर परिवार में आज समय बिताने का प्रयास करें। घर परिवार में किसी भी व्यक्ति से अनबन हो सकती है, जिसकी वजह से आपके ऊपर उसका प्रभाव पड़ सकता है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 2,  शुभ रंग: क्रीम

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ नई चीज लेकर के आएगा जिसके कारण आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे, यदि नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में भी आपको किसी अन्य पद के लिए चुना जा सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु जिन लोगों को नसों से जुड़ी समस्या रहती है, उनको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने जाएंगे। प्रेमी भी आपका आपसे खुश रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। अनावश्यक धन खर्च हो सकता है।
लकी अंक: 15,  शुभ रंग: पीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन थोड़ी चुनौतियां लेकर के आएगा, जिसके कारण आपको तनाव हो सकता है। किसी व्यक्ति के लिए आप कोई साजिश कर सकते हैं। ऑफिस में जिस वजह से आपकी निंदा हो सकती है, इसीलिए ऐसे कार्यों से इस समय पर बच के रहे, नहीं तो आपके जो अपने हैं। वही आपको धोखा देंगे। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु मानसिक तनाव आप लोगों को हो सकता है। इसीलिए तनाव वाली चीज ना करें धन हानि हो सकती है किसी को धन उधार ना दे।
लकी अंक: 3,  शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहतर रहेगा। कोई व्यक्ति आज आपको उपहार दे सकता है, यह कोई महिला भी हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज सफलता प्राप्त करेंगे, वहीं पर आज का दिन आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि किसी चीज को लेकर के चिंतित थे, तो आज आप चिंता मुक्त रहेंगे। परिवार में समय न देने के कारण परिवार के लोगों की शिकायत बढ़ सकती हैं। वहीं पर पार्टनर के साथ आप समय बिताना पसंद करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी अंक: 27,  शुभ रंग: वॉइलेट

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज का दिन आप लोगों के लिए बेहद ही खास रहेगा। आज कुछ ऐसा हो सकता है, जो आपको जिंदगी भर याद रहे। जिसके कारण आप खुश भी होंगे। आज का दिन आपका आने वाले दिनों के लिए एक यादगार दिन बन सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी चीज को लेकर के चिंतित ना हों, साथ ही परिवार और अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आपको आपका प्रेमी आज मिल सकता है। वहीं पर धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।
लकी अंक: 14,  शुभ रंग: लाल

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18,27 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज के दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। कहीं बाहर अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। यह यात्रा लंबी भी हो सकती है, यह दोस्त आपके ऑफिस के होने की संभावना है। वहीं पर ऑफिस में भी आपके कार्य आज थोड़े अधूरे छूटेंगे। घूमने छूटने के कारण जिस वजह से आपको तनाव महसूस होगा, मगर आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यात्रा करते समय किसी भी व्यक्ति से बहसबाजी ना करें, नहीं तो इसका प्रभाव आप पर ही नकारात्मक पड़ सकता है। परिवार वालों के साथ समय बिताने का प्रयास करें, हो सकता है परिवार वालों के साथ समय न बिता पाए, जिस वजह से कोई व्यक्ति या आपकी माता आपसे नाराज हो सकती हैं। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु अन्वेषक खर्चा अपने दोस्तों के ऊपर या अपने ऊपर कर सकते हैं।
लकी अंक: 12,  शुभ रंग: लेमन

5379487