Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

26 december ka Ank Rashifal: आज 26 दिसंबर 2023 है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (26/12 /2023, 2+6+1+2+2+0+2+3=18 ) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है,  जिसका जोड़ 9 बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 के लोगों के लिए सर्वाधिक लाभकारी रत्न मूंगा होता है। इसे मंगलवार के दिन खरीदने की सलाह दी जाती है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 26 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहने वाला है। आज आप ऊर्जावान तो रहेंगे ही रहेंगे, साथ ही आज आप अपने सारे कार्य भी पूरे कर पाएंगे, जिस वजह से आपके मन में अपने कार्य को लेकर के गर्व महसूस होगा। वहीं पर आज आप लोग अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। घर परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। आज धन से संबंधित भी परेशानी हल होगी।
लकी अंक: 21,   शुभ रंग: लाल

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। किसी कार्य को लेकर चिंताएं हो सकती हैं, मगर शाम के बाद वह चिंताएं भी हाल हो जाएंगी। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा। यदि किसी तरह की परेशानी आ रही थी स्वास्थ्य को लेकर, तो वह भी समाप्त होगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। कोई व्यक्ति अगर घर का सदस्य विदेश गया हुआ था, तो बाहर से आने की खबर या आने की संभावना हो सकती है। वहीं पर धन की परिस्थितियां पहले से बेहतर होगी।
लकी अंक: 11, शुभ रंग: भूरा

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे, उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा, साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे, वहीं पर धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचें।
लकी अंक: 19,  शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन काफी चीजों को लेकर बेहतर रहेगा, मगर कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। आपको अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, हो सकता है, अचानक से कोई कार्य आप लोगों का बिगड़ जाए। आज आप लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान देने की आवश्यकता है, अचानक से मानसिक तनाव हो सकता है, वहीं पर घर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। आप बेहतर महसूस करेंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: पीला

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के रिजल्ट की तैयारी कर रहे हैं, उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, लंबे समय से अगर सिर से संबंधित परेशानी चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से धन आने की संभावना है।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: सफेद

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। कोई नया काम भी आपको मिल सकता है, जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मगर जिन लोगों को नेत्र से संबंधित परेशानी है, उन लोगों को थोड़ा अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। आपकी धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करेंगें।
लकी अंक: 26, शुभ रंग: नीला

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप यदि नौकरी करते हैं, तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान या धार्मिक स्थान के दर्शन करके आएं। आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी, तो आज वह अनवन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी अंक: 31, शुभ रंग: केसरिया

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है, इसलिए आसपास के लोगों से बचकर रहें। किसी की बातों में आकर निर्णय ना लें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी, इसलिए धन को जोड़ने का प्रयास करें।
लकी अंक: 15, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18,27 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी से या डिफेंस से जुड़े हुए हैं, उनके लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। अगर आप विवाहित हैं, तो आप लोगों की अगर अनबन चल रही थी, तो वह भी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धन की प्राप्ति भी होगी।
लकी अंक: 19, शुभ रंग: बैगनी

5379487