Logo
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। 

27 december ka Ank Rashifal: आज 27 दिसंबर 2023 है और दिन बुधवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (27/12 /2023, 2+7+1+2+2+0+2+3=19) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 19 है,  जिसका जोड़ 10 (1+0=1) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 1 का स्वामी सूर्य है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

यहां जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक से  1 से 9 मूलांक का बुधवार यानी 27 दिसंबर का अंक राशिफल। 

मूलांक 1 (MULANK 1)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 1.
आज आपका दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। जो लोग सरकारी नौकरी के लिए तलाश रहे थे, उनको कोई नई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। आज जीवन के कुछ उलझे काम भी सुलझ सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बहत ही अच्छा रहेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज अपने परिवार में किसी व्यक्ति से आप अनबन कर सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखकर चलें। धन से संबंधित परेशानियाँ आज के दिन हल होंगी।
लकी अंक: 11,   शुभ रंग: सफेद

मूलांक 2 (MULANK 2)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 2.
आज का दिन आप का मिला जुला रहेगा। कुछ काम पूरे हो सकते हैं, मगर सारे काम न होने के कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। जिसके कारण आप के स्वास्थ्य में इसका प्रभाव पड़ेगा। किसी भी तरह से आप डिप्रेशन में ना आए और अपने परिवार के सदस्यों के साथ रहने का प्रयास करें। कोई दूर का रिश्तेदार रात आपके घर आ सकता है। जिसके कारण परिवार में बदलाव दिखेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी।
लकी अंक: 20, शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 3 (MULANK 3)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 3,12,21,30 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 3.
आज आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा। जो लोग क़ानून के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों को आज के दिन किसी कार्य में तरक़्क़ी प्राप्त हो सकती है और जो लोग क़ानून की पढ़ाई कर रहे हैं। उन लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी भी तरह की परेशानी थी, तो वो समाप्त होगी। घर परिवार में अच्छा माहौल बना रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भी समय बिताएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 13,  शुभ रंग: पीला

मूलांक 4 (MULANK 4)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 4,13,22,31 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 4.
आज का दिन आपका उतार चढ़ाव भरा रहेगा, मगर आपके दोस्त आपके कार्य को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य को लेकर भी हानि हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। परिवार में समय देने का प्रयास करें। किसी से परिवार में अनबन हो सकती है, जो आपसे आयु में छोटा होगा। वहीं पर आज धन की स्थिति भी सामान्य रहेगी, धन अधिक ख़र्च न करें।
लकी अंक: 6, शुभ रंग: हल्का

मूलांक 5 (MULANK 5)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 5,14,23 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 5.
आज का दिन आपका बेहद ख़ास रहने वाला है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन लोगों के कार्य में तेज़ी आएगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव जो काफ़ी दिनों से चल रहा था, वो समाप्त होगा। आज का दिन आपके परिवार वालों के लिए बेहद ही अच्छा रहेगा। परिवार में किसी का रुका हुआ काम बन सकता है, जिसकी वजह से ख़ुशी का माहौल रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, परिवार में धान आएगा। आपकी स्थिति भी पहले से बेहतर होगी।
लकी अंक: 8, शुभ रंग: नीला

मूलांक 6 (MULANK 6)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 6,15,24 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 6.
आज का दिन आपका नौकरी को लेकर के थोड़ा परेशानी में रह सकता है। आज आपको मन लगाकर काम करने की ज़रूरत है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य को लेकर चिंतित न हों। परिवार के साथ समय बिताने का मौक़ा मिलेगा। जो लोग लंबी छुट्टी के बाद आए हैं, वो लोग चैन की साँस लेंगे और साथ ही अपने जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी अंक: 17, शुभ रंग: लेमन

मूलांक 7 (MULANK 7)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 7,16,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 7.
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा, मगर आज अपनी बात को आप अपने मन में रख सकते हैं, जिस वजह से आपको अपनी बात को किसी के सामने रखने में कठिनाई हो सकती है। आज नौकरी में दिन अच्छा रहेगा, परंतु अपने ही असमंजस में आप लगे रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु स्वास्थ्य को लेकर भी आप लापरवाही करेंगे। परिवार में आज़ आप ज़्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जीवनसाथी से भी आज आप बहुत ज़्यादा बात नहीं कर पाएंगे, कोशिश करें कि आज सबसे मिल जुल कर रहें, ताकि आप अपने असमंजस को समाप्त कर सके और अपनी मन की बात किसी को कह सकें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। 
लकी अंक: 4, शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 8,17,25 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 8.
आज आपका दिन काफ़ी हद तक अच्छा लगने वाला है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी, जिस वजह से आज आप पार्टी के मूड में होंगे और साथ ही नौकरी या व्यापार में भी आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। आने वाले समय के लिए स्वास्थ्य आपका अच्छा बना रहेगा, जिसकी वजह से आप चिंतित नहीं होंगे और आपकी धन की स्थिति भी अच्छी रहेगी। धन निवेश इस समय करने के लिए समय अच्छा है।
लकी अंक: 23, शुभ रंग: गोल्डन

मूलांक 9 (MULANK 9)
जिन जातकों ने किसी भी महीने की 9,18,27 तारीख को जन्म लिया है उनका मूलांक बनता है 9.
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कोई मेरे मित्र आपको उपहार दे सकता है या आप किसी परिवार के सदस्यों से उपहार प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी में समय अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे हैं, तो कोई नई योजनाएं आप बना सकते हैं, जिसके कारण आने वाले समय में आपके व्यापार में तरक़्क़ी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे और आप अपने प्रेमी के साथ भी समय बिताएंगे, जिसकी वजह से आपका प्रेमी भी आपसे प्रसन्न रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी आने वाले समय में धन लाभ होने की भारी मात्रा में संभावना है।
लकी अंक: 14, शुभ रंग: हल्का बैगनी

5379487