आज का राशिफल [Aaj ka Rashifal], 13 दिसंबर 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार, 13 दिसंबर के सितारे किसी राशि वाले जातकों को शुभ होंगे और किन राशि वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। चूंकि, किस्मत भी उन्हीं का साथ देती है, जो कर्म को सबसे ऊपर रखते हैं। मसलन, आप अपने कर्म से बुरे प्रभाव को भी कम कर सकते हैं। चंद्रमा वृषभ राशि पर गोचर करेंगे। पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। चंद्र राशि के अनुसार, कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन? इसका राशिफल देश के जाने-माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल।
मेष राशि (13 December mesh rashi ka rashifal)
आज आप अपने साथी के साथ ईमानदार और खुले रहने की कोशिश कर सकते हैं। जो आपके पास है उसे अपनाएं, इसी में भलाई है। निजी क्षेत्र में काम करने वाले पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी केमामले आज आपको राहत भरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान में ध्यान रखें और हेल्दी डाइट लें। नकारात्मकता से बचें। अध्यात्म से मन को शांति मिलेगी। हनुमानजी के दाहिने पैर का सिंदूर माथे पर लगाएं। शुभता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 32
वृषभ राशि (13 December vrishabh rashi ka rashifal)
आज आपको पेशेवर जीवन अपने प्रबंधकीय कौशल को मजबूत करने में मदद मिल सकती है। आपने हाथ में जो प्रोजेक्ट लिया है, उसे पूरा करने का दबाव महसूस हो सकता है। यह आपके लिए एक चुनौती है। कड़ी मेहनत के बाद सफल हो सकते हैं। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको पूरे दिन परेशान कर सकती हैं। ये मौसमी भी हो सकती हैं। डॉक्टर के पास जा सकते हैं। धन की आवक बनी रहेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। भाग्य मजबूत होगा।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर:28
मिथुन राशि (13 December mithun rashi ka rashifal)
आज परिवार के सदस्य हर मुश्किल समय में आपके साथ मदद के लिए खड़े रहेंगे। वेतन में बढ़ोतरी के योग हैं। यदि बिज़नेस से जुड़े हैं, तो वित्तीय लाभ मिल सकता है। यह वह समय है जब आप वित्तीय या व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ सकते हैं। आपको दिल से जुड़ी कुछ समस्याओं से जूझना पड़ सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। डॉक्टर से समय-समय पर परामर्श लेते रहे। निजी जीवन में साथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। गणेश भगवान की आराधना करें। अड़चने दूर हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग: काला, लकी नंबर: 39
कर्क राशि (13 December kark rashi ka rashifal)
आज लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सकता है। कोई कानूनी नतीजा भी आपके फेवर में आ सकता है। व्यक्तिगत प्रतिभा का लोग लोहा मानेंगे। जो लोग किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें उनके काम के लिए सराहना मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे में अचानक धन प्राप्ति की संभावनाओं को देखा जा सकता है, लेकिन थोड़ा धैर्य रखें। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। निजी जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 24
सिंह राशि (13 December singh rashi ka rashifal)
आज आपको आस-पास के लोगों की मदद मिल सकती है। आपके पुराने संबंध और संपर्क आपके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आज आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बेहतर स्थिति में होंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपको तरक्की दिलाएगा। स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। आप जोड़ों के दर्द से परेशान रह सकते हैं। खुद पर अधिक दबाव न डालें। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल है। किसी की मदद भी करनी पड़ सकती है। फिजूल खर्ची से बचें। सूर्य भगवान को अर्द्ध दें। तनाव कम हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: 10
कन्या राशि (13 December kanya rashi ka rashifal)
आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। आज आप अतीत से लेकर वर्तमान तक अपने विकास का विश्लेषण करने में व्यस्त रहेंगे। पेशेवर मोर्चे पर संभल कर रहने की जरूरत है। कुछ लोग हैं, जो आपको धोखा देने की फिराक में हैं। अंधविश्वास आपको महंगा साबित हो सकता है। धैर्य बनाये रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शेयर बाजार से आज दूरी बनाकर रहें, नुकसान के योग हैं। निजी जीवन के लिए समय सही है। बच्चों से खुशियां मिलेंगी। सपरिवार गणेश भगवान का दर्शन करें। गरीबों को खाने की चीजें बांटें। कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, लकी नंबर: 46
तुला राशि (13 December Tula rashi ka rashifal)
आज आप आध्यात्मिक माहौल में रह सकते हैं। इससे आपको जीवन में खोई हुई शांति और स्थिरता वापस मिलने में मदद मिल सकती है। फिजूल खर्ची आपको परेशानी में डाल सकती है। निर्णय लेने की क्षमता डगमागएगी। किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा सोने पे सुहागा साबित हो सकता है। वर्कप्लेस का माहौल पके पक्ष में रहेगा। प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले की तुलना ठीक रहेगा। प्यार-मोहब्बत के मामले में आप लकी रहेंगे।साथी के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। शिवलिंग पर साबूत चावल चढ़ाएं। ईष्ट देव की कृपा मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: मैरून, लकी नंबर: 41
वृश्चिक राशि (13 December vrishchik rashi ka rashifal)
आज आपके जीवन में एक बेहतरीन अवसर आने वाला है। आज आपका प्रेम जीवन परवान चढ़ेगा। पेशेवर मोर्चे में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। ऑफिस पॉलिटिक्स में आप बेवजह उलझ सकते हैं। आपके लिए अच्छा होगा कि आप किसी से कुछ भी नहीं कहें। आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। धैर्य से काम लें। अच्छे समय का इंतजार करें। घबराएं नहीं। आप सही हैं, तो कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। स्वास्थ्य और धन की स्थिति आज आपके पक्ष में रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें।
भाग्यशाली रंग: सरसों, लकी नंबर: 33
धनु राशि (13 December dhanu rashi ka rashifal)
आज आपके पास अचानक चुनौतियां दस्तक दे सकती हैं। आप कुछ समझ नहीं पाएंगे। लेकिन ग्रह की अनुकूता आपको उबार देगी। आखिर में परिणाम आपके फेवर और फायदेमंद रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए यह अच्छा समय है। निवेश कर सकते हैं, आगे लाभ होगा। आप अपनी दिनचर्या में योगासन को शामिल कर सकते हैं। इससे आपको अपने फिटनेस लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कोई भी पीली दान करने से जीवन में शुभता आएगी।
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू, लकी नंबर: 49
मकर राशि (13 December makar rashi ka rashifal)
आज आपके जीवन में कुछ अप्रत्याशित घटनाएं घट सकती हैं, जिसके चलते आप तनाव महसूस करेंगे। सावधान रहने का समय है ! दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, कुछ हद तक रिलैक्स महसूस कर पाएंगे। आज कागजी कामों में सावधानी बरतें और गोपनीय दस्तावेजों को संभलकर रखें। आर्थिक मोर्चे पर आप बेचैनी महसूस कर सकते हैं। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। शाम को कोई खुशखबरी मिल सकती है। भरपूर नींद लें। तबीयत बिगड़ने का योग है। खान-पान का ध्यान रखें। शनि मंत्रों का जप करें, राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: मैजेंटा, लकी नंबर: 39
कुंभ राशि (13 December kumbh rashi ka rashifal)
आज आपके लिए व्यय वाला दिन है। कोई करीबी व्यक्ति अपने फायदे के लिए आपसे पैसे खर्च करवाएगा। आपको सतर्क रहना होगा। हां, यदि कोई दोस्त या रिश्तेदार मदद मांगे, तो उसकी मदद करने से पीछे न हटें। स्वास्थ्य और धन के मामले समय आपके पक्ष में है। निजी जीवन में आपकी साथी से साथ संबंध मधुर रहेंगे। जो प्रेम में हैं, वो डेट पर जा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। गरीब-निर्धनों की मदद करें। काले कुत्ते को खाना दें। शुभता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, लकी नंबर: 12
मीन राशि (13 December meen rashi ka rashifal)
आज आपकी कुछ हासिल करने की दृढ़ इच्छा होगी। आपकी जिद ही आपको विजयी बनाएगी। दिन अच्छा है, उसका आनंद उठाएं। आज हंसने का कोई भी मौका नहीं जाने दें, ये आपके हेल्थ के लिए टॉनिक का काम करेगा। आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी भी तरह की गलतफहमी से बचें। वर्कप्लेस में बहसबाजी से बचें। मन में एक अजीब-सी बेचैनी रह सकती है। हार्ड वर्क कर रहे हैं, लेकिन उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। ये सबसे बड़ी परेशानी है। टारगेट पूरा करने पर फोकस रहेगा। शनि की कृपा के लिए किसी असहाय की मदद से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: पीच, लकी नंबर:46