Logo
आज शनिवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 13 जुलाई 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 13 July 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शनिवार 13 जुलाई 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे। आज आषाढ़ माह की सप्तमी तिथि है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शनिवार यानी 13 जुलाई 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:49 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:15 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा - आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 44 से 12 58 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:56 से 08:56 तक अमृत
सुबह 08:56 से 10:56 तक चंचल
सुबह 10:56 से 12:56 तक चंचल 
दोपहर 12:56 से 02:56 तक अमृत
दोपहर 02:56 से 07:56 तक लाभ
शाम 07:56 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:25 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
पुराने साथी संगति व रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नए मित्र आज आपके बनेंगे, जिसके कारण आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। लाभ में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। किसी बड़े निवेश के बारे में आप सोचेंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग: ऑरेंज

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
मेहनत आज आपकी सफल रहेगी। बिगड़े कार्य आपके बनेंगे। सामाजिक कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। घर बाहर आपकी पूछ परख रहेगी। पार्टनरों का सहयोग आपको प्राप्त होगा, लेकिन किसी प्रकार की बहस करने से बचें।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  संतरा

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
लेनदेन में विशेष सावधानी रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा न करें। विवाद को बढ़ावा देने से आपका नुकसान होगा। बेचैनी आज ज्यादा रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आप तनाव ले सकते हैं।
शुभ नंबर: 47, शुभ रंग: आसमानी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
मेहनत का पूरा फल आपको नहीं प्राप्त होगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है। कार्य आज आपके सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपके कार्य बनेंगे। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ेंगे, लेकिन तनाव से बचें।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
संपति के बड़े सौदे आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किए गए प्रयास आपके सफल रहेंगे। रोजगार में विधि के योग बन रहे हैं। परिवार पर सहयोग बना रहेगा।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आज आपसे परेशान रहेंगे। राज की हेल्प आपको प्राप्त होगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। कारोबार से लाभ की स्थिति बनेगी। कोई बड़ा वर्क करने का प्लान आज आप बना सकते हैं। मानसिक तनाव लेने से बचें।
लकी नंबर: 32, शुभ रंग:  आसमानी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
वाहन मशीन व अग्नि के प्रयोग से आपको हानि हो सकती है। दूसरे के झगड़ों में ज्यादा ना पड़ें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से मन दुखी रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आज आप परिवार के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर: 4, शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
धार्मिक दर्शन का आज प्लान बनेगा। सत्संग का लाभ आपको प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग से आपके कार्य पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में जोखिम भरे कार्य न करें। घर बाहर प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर:  70,  शुभ रंग: हल्का पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आर्थिक उन्नत के प्रयास आपके सफल रहेंगे। कोई बड़ा वर्क कम कर पाएंगे। कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य के साथ आप अपने चीजों को आगे बढ़ाएं। दिन को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। 
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  पर्पल

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रह सकते हैं। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। अनुबंध का लाभ आपको प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होने से रुके हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
खर्च अधिक होने से टेंशन रहेगी। किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से आप कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं। काम में मन लगने की संभावना है। व्यवसाय के क्षेत्र में अपने विवेक का प्रयोग करें। परिवार आपसे खुश रहेगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: संतरा

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
रोजगार में लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय की यात्राएं आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। कोई बड़ा कार्य हो जाने से आज आपका घर परिवार आपसे प्रसन्न रहेगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीद फरोख्त करने में जल्दबाजी न करें।
लकी नंबर: 1, शुभ रंग:  नीला

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487