Logo
आज शुक्रवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 2 अगस्त 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 2 August 2024: ग्रह गोचर के अनुसार शुक्रवार 2 अगस्त 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे। आज सावन माह की द्वादशी तिथि है। सावन माह भी प्रारंभ है। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें शुक्रवार यानी 2 अगस्त 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 05:55 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 50 से 12 59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.45 से 16.58  तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:57 से 12:57 तक चंचल 
दोपहर 12:57 से 02:57 तक अमृत
दोपहर 02:57 से 07:57 तक लाभ
शाम 07:58 से 09:58 तक लाभ
रात 09:58 से 11:58 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
भूमि व वाहन संबंधी खरीद फरोख्त का प्लान बन सकता है। आर्थिक उन्नति के प्रयास आज आपको करने होंगे। संचित कोष में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। व्यापार व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग: हल्का पीला

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
आर्थिक नुकसान आपको संभव है। लेन-देन में ज्यादा जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप उठा पाएंगे। स्टूडेंट सफलता हासिल करेगा। परिवार को लेकर चिंता समाप्त होगी।
लकी नंबर: 55, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
शत्रुओं से आप परेशान रहेंगे। बिजनेस आपका ठीक चलेगा। दुखद समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। किसी व्यक्ति से कहा सुनी आपकी आज होगी। इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखकर चलें।
शुभ नंबर: 9, शुभ रंग:  हल्का क्रीम

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
पुराने रोग के कारण परेशान हो सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न करें। चिंता व टेंशन बनी रहेगी। प्रयास करना आज आपको सफल बनाएगा। वहीं पर आज के दिन आपको बड़ा लाभ मिल सकता है।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग: चैती

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। जल्दबाजी में आपको हानि हो सकती हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जोखिम उठाने का साहस आज आप कर पाएंगे।
लकी नंबर: 5, शुभ रंग:  हल्का लाल

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोच समझकर नहीं करना चाहिए। शारीरिक कष्ट से आपको हानि होगी। रोजगार प्राप्त के दिशा में किया गया प्रयास आपका सफल रहेगा। शेयर मार्केट से आपको फायदा होगा।
लकी नंबर: 6, शुभ रंग:  काला

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
आज सर दर्द आपको हो सकता है। आवश्यक वस्तु खरीद सकते हैं। हल्की हंसी मजाक से आपको बचना चाहिए। इससे आपका पार्टनर नाराज हो सकता है। चिंता तथा तनाव लगातार बना रहेगा। बिजनेस ठीक रहेगा।
लकी नंबर: 21, शुभ रंग: हल्का काला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
बकाया वसूली के प्रयास आज आपके करना चाहिए। लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे। फालतू के बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। नौकरी में उन्नत के योग दिख रहे हैं। व्यपार का प्लान बना सकते हैं।
लकी नंबर:  63,  शुभ रंग: नारंगी

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
पुराने रोग के कारण आज परेशान हो सकते हैं। योजना आपकी फली भूत रहेगी। विरोधियों को आपकी शक्ति का अहसास होगा। मित्रों की सहायता से आज से आपके कार्य बनेंगे। व्यापार व्यवसाय लाभदायक रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 3, शुभ रंग:   बैंगनी

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
बिजनेस में ध्यान देने की जरूरत है। किसी बेवजह कार्यों में पड़ने से आपको हानि होगी। पारिवारिक हेल्प प्राप्त होने से आप खुश रहेंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप ज्यादा आपको नहीं करनी चाहिए।
लकी नंबर: 25, शुभ रंग:  हल्का भूरा

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
घर परिवार में किसी सदस्य की स्वास्थ्य की चिंता आपको लगी रहेगी। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। फालतू खर्च पर आपको नियंत्रण रखना चाहिए। परिवार का ध्यान रखें। नहीं तो आपसे वह नाराज हो सकता है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: सफेद

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
कानूनी अड़चन दूर हो सकती है। बिजनेस में लाभ होने की संभावना है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच समझकर हाथ आपको डालना चाहिए। शत्रु आपके परास्त होंगे। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 15, शुभ रंग:  हल्का रेड

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज 
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ का संपर्क सूत्र।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 9540881573

5379487