Logo
आज मंगलवार को ग्रह गोचर के हिसाब से आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 3 सितंबर 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 3 September 2024: ग्रह गोचर के अनुसार मंगलवार 3 सितंबर 2024 को कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज प्रतिपदा तिथि है। भाद्रपद मास प्रारंभ है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ डॉ. मनीष गौतम जी महाराज विंध्यांचल (कालीखोह) ने तैयार किया गया है। यहां जानें मंगलवार यानी 3 सितंबर 2024 का मेष से लेकर मीन राशि तक अपना भविष्यफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 07:11 पर

दिशाशूल: पूर्व दिशा- आज के दिन दही का सेवन करके यात्रा पर जाएं। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:50 से 12:59 तक।
राहुकाल: दोपहर 15:45 से 16:58 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:48 से 08:58 तक अमृत
सुबह 08:58 से 10:58 तक चंचल
सुबह 10:58 से 12:58 तक चंचल 
दोपहर 12:58 से 02:58 तक अमृत
दोपहर 02:58 से 07:58 तक लाभ
शाम 07:59 से 09:59 तक लाभ
रात 09:59 से 11:59 तक अमृत

मेष राशि (Aaj ka mesh rashifal)
धर्म कर्म में आपके फैमिली की ज्यादा रुचि रहेगी। कोर्ट और कचहरी के कार्यों में आवश्यकता अनुसार बाधा पड़ सकती है। चिंता तथा तनाव आपको बराबर बना रहेगा। लेकिन आज के दिन तनाव लेने से बचें।
लकी नंबर: 11, शुभ रंग: हल्का सफेद

वृषभ राशि (Aaj ka vrishabh Rashifal)
वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। पुराना रोग आपको परेशानी खड़ा कर सकता है। दूसरे के कार्यों में दखल ज्यादा नहीं देना चाहिए। अपेक्षित कार्यों में लेट होने की संभावना है।
लकी नंबर: 54, शुभ रंग:  हल्का पर्पल

मिथुन राशि (Aaj ka mithun Rashifal)
प्रेम प्रसंग के मामलों में अनुकूलता ज्यादा रहेगी। फैमिली के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता आपको रह सकती है। बेवजह कहासुनी किसी से भी हो सकता है। निवेश करना शुभ रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा।
शुभ नंबर: 12, शुभ रंग:  हल्का मैटी

कर्क राशि (Aaj ka kark rashifal)
किसी अपने के व्यवहार से आपको चोट पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट आपको होगा। कीमती वस्तुओं से आप दुखी रह सकते हैं। आर्थिक उन्नति के प्रयास आपको करने होंगे। परिवार भी आपसे खुशहाल रहेगा।
लकी नंबर: 23, शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि (Aaj ka singh Rashifal)
घर के सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता आपको ज्यादा सताएगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता जरूर प्राप्त होगी। किसी आनंद उत्सव में भाग लेने का मौका आपको जरूर मिलेगा। यात्रा आपकी मनोरंजन रह सकती है।
लकी नंबर: 89, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

कन्या राशि (Aaj ka Kanya Rashifal)
शत्रु आपको हानि पहुंचाएगा। दुखद समाचार आपको मिल सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। बेवजह कहासुनी हो सकती है। पुराना रोग आपको परेशान कर सकते हैं। दिन को शुभ बनाने के लिए धार्मिक स्थलों पर जरूर जाएं। 
लकी नंबर: 18, शुभ रंग:  मैटी

तुला राशि (Aaj ka Tula Rashifal)
शत्रु आपसे परास्त होंगे। सुख के साधन आप बिता सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में आपके वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज आपके पूरे होंगे। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं।
लकी नंबर: 98, शुभ रंग: हल्का नीला

वृश्चिक राशि (Aaj ka Vrishchik Rashifal)
घर में अतिथियों का आगमन होगा। कार्य ज्यादा करना पड़ेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस आज आपके अंदर आएगा। अज्ञात कार्यों में आप परेशान रहेंगे।
लकी नंबर: 50,  शुभ रंग: पीला

धनु राशि ( Aaj ka Dhanu Rashifal)
आज आंखों का ख्याल रखना जरूरी है। याद आपको जरूर सताएगी। वाणी पर नियंत्रण बनाकर रखना चाहिए। प्राप्त लाभ होने की संभावना है। लॉटरी से आपको दूर रहना चाहिए। बेरोजगारी दूर करने का प्रयास आपको आज करना चाहिए।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:   हरा

मकर राशि (Aaj ka Makar Rashifal)
स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। व्यवसाय की गति आज आपकी धीमी रह सकती है। कोई बड़ी समस्या आपके सामने आ सकती है। लेकिन आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  हल्का रेड

कुम्भ राशि (Aaj ka kumbh rashifal)
आपको आज शारीरिक कष्ट संभव है। सुख के साधन आपको प्राप्त होंगे। व्यवसाय की यात्रा आपकी सफल रहने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आज जरूर आएगी। दिन अच्छा गुजरेगा।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का पीला

मीन राशि  (Aaj ka meen rashifal)
चोट व रोग से आपको परेशानी संभव है। आराम तथा मनोरंजन के साधन आपके आसपास उपलब्ध रहेंगे। विरोधी आपके सक्रिय रह सकते हैं। नौकरी व उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त होगा।
लकी नंबर: 70, शुभ रंग:  हल्का नारंगी

5379487